कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर: कोपरगंज रेडीमेड गारमेंट बाजार में हुए अग्निकांड में अपना सबकुछ गंवाने वाले जिस कारोबारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर बुलाकर अपने हाथों से चेक दिया, कोटक महिन्द्रा बैंक ने उसके साथ भी खेल कर दिया। यह तब हुआ जबकि चेक कोटक महिन्द्रा बैंक की तरफ से ही जारी किया गया। दो वर्ष बाद मामला खुला तो अब बैंक कह रहा है कि इसे ठीक किया जा रहा है और ऋण को ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) में ही बदल दिया जाएगा।

30 मार्च 2023 की रात कोपरगंज के रेडीमेड गारमेंट के हब में आग लगी थी। यहां 1100 में से आठ सौ दुकानें जल गई थीं। इन्हीं दुकानों में से तरुण आहूजा की दुकानें भी थीं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक संपर्क किया तो उन्होंने सभी को ओडीओपी योजना के तहत ऋण देने के निर्देश दिए। इसके बाद 28 अक्टूबर 2023 को केशव नगर स्थित कामर्शियल मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा हुई, जिसमें तमाम लाभार्थियों को चेक दिए गए। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों तरुण आहूजा को भी 49 लाख रुपये का चेक दिया गया था।

कोटक महिन्द्रा बैंक बांसमंडी लाटूश रोड शाखा ने यह चेक जारी किया था। चेक में तरुण आहूजा के नाम के आगे ही कोष्ठक में लिखा था ओडीओपी स्कीम, कानपुर नगर। बैंक ने चेक तो ओडीओपी योजना के नाम पर जारी किया था लेकिन ऋण सीजीटीएमएसई (क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फार माइक्रो एंड स्माल इंटरप्राइज) योजना में जारी कर दिया गया। तरुण के मुताबिक उन्होंने कई बार ओडीओपी योजना की सब्सिडी के बारे में बात की तो बताया गया कि उन्हें जल्द जारी कर दी जाएगी। आखिर में पता चला कि उनका ऋण दूसरी योजना में कर दिया गया है। तरुण ने बताया कि वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे कि कैसे बैंक ने उनके द्वारा दी गई चेक में भी खेल कर दिया। इस संबंध में कोटक महिन्द्रा की लाटूश रोड शाखा के प्रबंधक राम गुप्ता ने बताया कि तरुण आहूजा के ऋण के संबंध में ऊपर लिख कर भेजा है। ऊपर से जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, उनका ऋण ओडीओपी योजना में कर दिया जाएगा। वहीं लीड बैंक मैनेजर आदित्य चंद्रा ने कहा कि यह तो बड़ी गलती है। अगर बैंक ने खुद ही ओडीओपी चेक कर लिख कर दिया है तो उसे उसी योजना में करना चाहिए था। अगर उसे ऐसा नहीं करना था तो प्रशासनिक अधिकारियों को उसी समय साफ बता देना चाहिए था कि वह दूसरी योजना में ही ऋण जारी करेगा। जिला उद्योग विकास केंद्र के महाप्रबंधक और उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने कहा कि कोटक महिन्द्रा बैंक में ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं। मामला गंभीर है, इसे दिखाएंगे।

दूसरी योजना में ऋण जारी करने से भड़के कारोबारी

कोपरगंज में सवा दो वर्ष पहले हुए अग्निकांड पीड़ितों को ऋण देने की योजना में खेल की जानकारी होने पर कारोबारी दोपहर में लाटूश रोड स्थित कोटक महिन्द्रा बैंक पहुंचे। उन्होंने नाराजगी जताई कि जब ओडीओपी में लोन देना था तो दूसरी योजना में इसे क्यों जारी किया। इस दौरान 15 कारोबारियों ने अपने नाम लिखकर दिए कि उनके ऋण को सही योजना में किया जाए। साथ ही सब्सिडी के क्लेम के लिए उपायुक्त उद्योग के पास भेजा जाए।

गुरुवार दोपहर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह, यूपी गारमेंट्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के साथ राजेश आहूजा, बीपी रस्तोगी, इफ्तिखार खान आदि व्यापारी कोटक महिंद्रा के बैंक प्रबंधक राम गुप्ता से मिले। उन्होंने लोन वितरण में गड़बड़ी पर आपत्ति जताई।


Information is Life