नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन


Kanpur New Circle Rate of Land: कानपुर में जमीनों के दाम में वृद्धि हो गई है। नए सर्किल रेट के तहत सिविल लाइंस, जनरलगंज, मॉल रोड और बिरहाना की जमीनें काफी महंगी हो गई हैं। नए सर्किल रेट को एक अगस्त से लागू करने की तैयारी की गई है। प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीन का नया सर्किल रेट जारी कर दिया गया है। जमीन की नई दर एक अगस्त से लागू की जाएगी। 28 जुलाई तक बढ़े हुए सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई है। शून्य से 18 मीटर तक चौड़ी सड़क को तीन वर्गों में विभाजित कर सर्किल रेट का निर्धारण किया है। जारी किए गए नए सर्किट रेट में सबसे महंगी जमीनें अब बिरहाना रोड, सिविल लाइंस, जनरल गंज और माल रोड की हो गई हैं। यहां करीब 19,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की तक की बढ़ोतरी जमीन के मूल्य में की गई है। इन इलाकों में जमीन का रेट 65 हजार से 83 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक हो गए हैं। सभी सर्कल रेट तीन वर्ग में बढ़ाए गए हैं।

कानपुर शहर में सर्किल रेट का निर्णारण सड़कों की चौड़ाई के आधार पर किया गया है। सड़कों का वर्गीकरण शून्य से 9.15 मीटर तक, 9.15 मीटर से 18.29 मीटर और 18.29 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क के रूप में किया गया है। इनके लिए सर्किल रेट अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। 1 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू किए जाने की तैयारी की गई है। जारी किए गए सर्किल रेट में सबसे कम दाम चकेरी के जाना और त्रिलोकपुर गांव के हैं। यहां सबसे कम बढ़ोत्तरी हुई है। यहां सर्किल रेट 3500 से 5800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक हैं। कानपुर में यह सबसे कम सर्किल रेट है। इसी तरह का कपिली गांव में 5300 से 7200 प्रति वर्ग मीटर तक सर्किल रेट निर्धारित गया है।

शत्रु संपत्ति पर भी बड़ा निर्णय
शहर की शत्रु संपत्ति को भी लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। सभी शत्रु संपत्ति का वैल्यूएशन एक बार फिर किए जाने की तैयारी है। यह संपत्ति अब नई दर पर बिकेगी। नए सर्किल रेट जारी होने के बाद अब शत्रु संपत्ति की बिक्री 1 अगस्त से लागू होने वाले नए रेट पर किए जाने की योजना है। इसके लिए शत्रु संपत्ति का दोबारा वैल्यूएशन किया जाएगा। इसमें राम जानकी मंदिर, दारुलमौला और पायनियर टेनरी जैसी शत्रु संपत्तियां हैं। नोडल अफसर रामानुज के अनुसार, नई दरों के आधार पर इन संपत्तियों की बिक्री होगी।

न्यू कानपुर सिटी की जमीन खरीद पर नए सर्किल रेट का कोई असर नहीं पड़ेगा। निर्णय लिया गया है कि इसका अधिग्रहण लगातार होता रहेगा। कानपुर में सर्किल रेट में वृद्धि मामले पर आईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन में बताया कि 9 साल बाद सर्किल रेट में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अभी भी सर्किल रेट बाजार मूल्य से काफी कम है। फिर भी शहर के लोगों को ध्यान में रखते हुए नई दरें प्रस्तावित की गई हैं।


Information is Life