नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर की रिमझिम इस्पात कंपनी पर आयकर विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी 9वें दिन देर रात समाप्त हुई. इस कार्रवाई में कंपनी के पास से करीब 500 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति, 350 करोड़ रुपये के फर्जी कारोबार और 100 से अधिक मुखौटा कंपनियों का पता चला. इसके अलावा, बोगस पर्चे और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बड़ी संख्या में टीमों के हाथ लगे, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

फर्जी कारोबार और टैक्स चोरी का पर्दाफाश
9 दिनों तक चली इस जांच में लगभग 350 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत सामने आए हैं. साथ ही 500 करोड़ रुपये के फर्जी कारोबार का भी भंडाफोड़ हुआ. रिमझिम इस्पात के एमडी योगेश अग्रवाल के तिलक नगर आवास, आजाद नगर कॉरपोरेट ऑफिस और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान टीमों ने पौने पांच करोड़ रुपये नगद, सोने के बिस्कुट और करीब चार करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद की.

टीम को आई परेशानियां
जांच के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने कई मुश्किलें खड़ी कीं. कई ठिकानों पर वाईफाई कनेक्शन काट दिया गया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के पासवर्ड बताने से इनकार कर दिया गया. आयकर टीम ने इन डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया है, क्योंकि माना जा रहा है कि इनमें फर्जी कारोबार से जुड़े अहम सबूत छिपे हैं.

55 ठिकानों पर छापेमारी
आयकर विभाग ने कंपनी और उसके सहयोगियों के 55 ठिकानों पर छापेमारी की. सभी जगहों से हेराफेरी और फर्जी कारोबार के सबूत जुटाए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए कानपुर स्थित एक केंद्र पर रखा गया है।


Information is Life