नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

कानपुर-किदवई नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के महेश चंद्र त्रिवेदी विधायक हैं. बीजेपी ने इस दफे भी महेश चंद्र त्रिवेदी को ही उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय कपूर को टिकट दिया है दोनों में काँटे की टक्कर देखी जा रही है अब किसका पाला भारी बैठता है ये तो जनता तय करेंगी चुनावी मौसम है आप भी मजा लीजिए बहराल आज पढ़े क़िदवई नगर विधानसभा कैसे रंग बिखरे हुए है कैसी चुनावी बयार चल रही है।

कानपुर नगर जिले की सीट है किदवई नगर विधानसभा
2012 में जीते थे कांग्रेस के अजय कपूर, 2017 में जीती बीजेपी उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले की एक विधानसभा सीट है किदवई नगर विधानसभा सीट. किदवई नगर, कानपुर नगर निगम के तहत आता है. किदवई नगर का इलाका कानपुर सदर तहसील में पड़ता है. किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता संसदीय चुनाव में कानपुर लोकसभा सीट से सांसद चुनने के लिए मतदान करते हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

किदवई नगर विधानसभा सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो इस सीट का इतिहास अधिक पुराना नहीं है. ये सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई. गोविंद नगर विधानसभा सीट के कुछ इलाकों को लेकर इस विधानसभा सीट का गठन किया गया था. साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के अजय कपूर जीते थे।

2017 का जनादेश

किदवई नगर विधानसभा सीट से साल 2017 में भी कांग्रेस ने तब के निवर्तमान विधायक अजय कपूर को ही उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस के अजय कपूर को इस दफे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महेश चंद्र त्रिवेदी से मात मिली. बीजेपी के महेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय को 33983 वोट से हरा दिया था. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे।

सामाजिक ताना-बाना

किदवई नगर विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो ये सीट उन सीटों में गिनी जाती है जहां ब्राह्मण मतदाताओं की बहुलता है. अनुमानों के मुताबिक करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं. इस विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम तय करने में वैश्य और दलित मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

विधायक का रिपोर्ट

किदवई नगर विधानसभा सीट से विधायक महेश चंद्र त्रिवेदी का दावा है कि उनके कार्यकाल में हर इलाके में विकास कार्य हुए हैं. विरोधी नेता उनके दावे को हवा-हवाई बता रहे हैं. बीजेपी ने इस दफे भी महेश चंद्र त्रिवेदी को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने अजय कपूर पर ही भरोसा जताया है।


Information is Life