नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर / मैनपुरी में केसर पान मसाला कंपनी के मालिक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। कारोबारी 3 गाड़ियों के काफिले के साथ कानपुर से आगरा जा रहे थे। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फट गया। गाड़ी पलटी और घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, पत्नी प्रीति, शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी, दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी और ड्राइवर घायल हो गए। साथी कारोबारियों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रीति मखीजा को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है। हादसा शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन-79 के पास हुआ घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारियों के परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद नोताओं, कारोबारियों और अधिकारियों की भीड़ लगने लगी।

आगरा में कानपुर के लाला काशीनाथ ज्वेलर्स के मालिक कुंवर सेठ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कानपुर के 3 कारोबारी किया कार्निवल, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज से निकले। किया कार्निवल में केसर पान मसाला के मालिक हरीश मखीजा अपनी पत्नी के साथ सवार हुए। शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा अपनी पत्नी के साथ मर्सिडीज कार में सवार हुए। वहीं लैंड मार्क होटल के मालिक दीपक कोठारी अपनी पत्नी के साथ BMW में सवार हुए। दोपहर करीब 3 बजे ये लोग निकले। शाम 5.15 बजे करहल थाना क्षेत्र में बने टोल प्लाजा के पास उनका काफिला रुका। यहां उन लोगों ने चाय-नाश्ता किया। करीब 25 मिनट तक रुके रहे। रवाना होते समय तिलक राज शर्मा अपनी मर्सिडीज में बैठे। उन्होंने BMW में सवार उद्योगपति दीपक कोठारी को अपने साथ बैठा लिया। BMW में उनके सुरक्षाकर्मी बैठ गए। तिलक राज शर्मा की पत्नी और दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति किया कार्निवल कार में प्रीति के साथ बैठ गईं। तीनों कार रवाना हुई। आगे किया कार्निवल थी जबकि पीछे बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज।

अभी 20 मिनट ही गुजरे थे कि शाम करीब 6 बजे के करीब वह माइल स्टोन 79 के पास पहुंचे थे, वहां सड़क पर भरे पानी के बीच गड्ढे में जाने से टायर फट गया। टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे की सूचना पर यूपीडा और करहल थाने की पुलिस पहुंच गई। घायल प्रीति और दीप्ति को एंबुलेंस से सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। वहां उपचार के दौरान प्रीति की मृत्यु हो गई। वहीं दीप्ति का उपचार चल रहा है। उनकी हालत में अब सुधार है। सूचना मिलने पर एसडीएम सैफई कौशल कुमार, सीओ शैलेंद्र कुमार गौतम सहित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा. रमाकांत यादव अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कानपुर से बड़ी संख्या में उनके मित्र व स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। कार चालक अनुराग रावत निवासी खलासी नगर ग्वालटोली, फर्रुखाबाद को मामूली चोटें आईं। सीओ करहल संतोष सिंह ने बताया कि टायर फटने से कार पलटने की सूचना दर्ज की गई है। घायलों को सैफई भेजा गया था।

कार की स्पीड तेज थी

घटना की सूचना मिलते ही हरीश मखीजा के बेटे पीयूष मखीजा भी सैफई पहुंचे। उन्होंने कहा- हादसे के वक्त किया कर्निवल की स्पीड तेज थी। बाकि की दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं। बारिश काफी तेज हो रही थी। तभी टायर फटने से गाड़ी पलटी और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के कुछ मिनट बाद दोनों गाड़ियां मौके पर पहुंची। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

घटना के बाद देर रात तक सैफई में प्रीती मखीजा का पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसके बाद परिजन उनका शव लेकर रात करीब करीब 1 बजे यहां से रवाना हो गए। मौके पर पहुंचे मैनपुरी से बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया- ये परिवार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का करीबी है। रात को हादसे की सूचना है।

कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। संभवतः कार सवार महिलाएं सीट बेल्ट नहीं लगाए थीं। कार के एयर बैग खुलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। एक्सप्रेसवे पर गड्‌ढे नहीं हुए हैं। वर्षा के दौरान थोड़ा- बहुत पानी सड़क पर रहता है और फिसलन हो जाती है।

– आरपी पांडेय, सुरक्षा अधिकारी, यूपीडा


Information is Life