कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं जब भी विकसित भारत की बात करता हूं तो इसके लिए नई सोच की बात करता है. विकसित भारत के लिए नई सोच, नई दिशा जरूरी है. देश में जिस प्रकार की सोच आजादी के बाद कई दशकों तक रही, उस पर चलते हुए ये संभव नही थे. पहले सोच ये थी कि देश के नागरिकों को जैसे-तैसे गुजारा कराओ. उन्हें हर मूलभूत सुविधा से तरसाकर रखो. पहले की सरकारें सुविधाओं को दो-चार बड़े शहरों तक ही सीमित रखती थी.

UP Global Investors Summit: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहे इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं जब भी विकसित भारत की बात करता हूं तो इसके लिए नई सोच की बात करता है. विकसित भारत के लिए नई सोच, नई दिशा जरूरी है. देश में जिस प्रकार की सोच आजादी के बाद कई दशकों तक रही, उस पर चलते हुए ये संभव नही थे. पहले सोच ये थी कि देश के नागरिकों को जैसे-तैसे गुजारा कराओ. उन्हें हर मूलभूत सुविधा से तरसाकर रखो. पहले की सरकारें सुविधाओं को दो-चार बड़े शहरों तक ही सीमित रखती थी. क्योंकि ऐसा करना आसान था. इनमें कम मेहनत लगती थी. लेकिन इसकी वजह से देश का एक बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रह जाता था.

डबल इंजन सरकार ने पुरानी सोच बदली

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ भी अतीत में ऐसा ही हुआ. लेकिन हमारी डबल इंजन सरकार ने उस पुरानी राजनीतिक सोच को बदला है. हम यूपी के हर परिवार के जीवन को आसान बनाने में जुटे हैं. जब जीवन आसान होगा तो बिजनेस करना भी आसाना होगा. हमने गरीबों के लिए चार लाख करोड़ पक्के घर बनाए. साथ ही शहरों में रहने वाले मिडिल क्लास परिवारों का अपना घर का सपना साकार करने के लिए हमने साठ हजार करोड़ रुपये की मदद भी की. इस पैसे से शहरों में रहने वाले 25 लाख मध्यम वर्गीय परिवारों को ब्याज में छूट मिली है. इसमें डेढ़ लाख लाभार्थी परिवार मेरे यूपी के हैं.

उन्होंनो कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में रेड टेप कल्चर को रेड कार्पेट कल्चर में तब्दील किया है. इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ सभी पक्षों को लाभ हुआ है.

यूपी में ईज ऑफ लीविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने इनकम टैक्स में छूट दी है. उसका भी बड़ा लाभ मध्यम वर्गीय परिवारों को हुआ है. 2014 से पहले दो लाख रुपये की आय पर ही इनकम टैक्स लगता था. लेकिन बीजेपी सरकार में अब सात लाख रुपये तक की आय पर भी कोई इनकम टैक्स देना नहीं पड़ता. इस वजह से मध्यम वर्ग के हजारों करोड़ रुपये बचे हैं. हमने यूपी में ईज ऑफ लीविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर समान बल दिया है. डबल इंजन सरकार का मकसद है कि कोई भी लाभार्थी किसी भी सरकारी योजना से वंचित ना रहे।

उन्होंने कहा कि हाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा हुई है, इसमें भी यूपी के लाखों लाभार्थियों को उनके घर के पास ही योजनाओं से जोड़ा गया है. मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गावों-गांवों शहरों तक पहुंची है. शत-प्रतिशत लाभ जब सरकार अपनी तरफ से लाभार्थियों तक पहुंचाती है तो वही सच्चा सामाजिक न्याय है, यही सच्चा सेक्युलरिज्म है.

हमने कतार मुक्त भारत बनाया

पीएम मोदी ने कहा कि आप याद करिए, भ्रष्टचाार और भेदभाव का एक बड़ा कारण पहले की सरकारों में लोगों को अपने ही लाभ पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी. एक खिड़की से दूसरी खिड़की तक कागज लेकर भागदौड़ करनी पड़ती थी. अब हमारी सरकार खुद गरीब के दरवाजे पर आ रही है. और ये मोदी की गांरटी की जब तक हर लाभार्तियों को उसका हक नही मिल जाता, हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी. चाहे राशन हो, मुफ्त इलाज हो, पक्का घर हो, बिजली पानी गैस कनेक्शन हो, हर लाभार्थियों को मिलता रहे.

पीएम स्वनिधि योजना से हुआ लाभ

उन्होंने कहा कि शहरों में हमारे रेहड़ी, पटरी और ठेले वाले भाई-बहन पहले इनकी मदद करने के बारे में किसी सरकार ने नहीं सोचा. इन लोगों के लिए हमारी सरकार पीएम स्वनिधि योजना लेकर आई. अभी तक इससे देशभर में रेहडी, पटरी और ठेले वालों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है. यूपी में भी 22 लाख रेहड़ी, पटरी और ठेले वाले साथियों को लाभ मिला है. पीएम स्वनिधि योजना का प्रभाव हुआ है, वो दिखाता है कि जब गरीब को संबल मिलता है, तो वो कुछ भी कर सकता है. पीएम स्वनिधि योजना के अध्यन में जरूरी बात साने आई कि स्वनिधि से सहायता प्राप्त साथियों की सालाना कमाई में औसतन 23 हजार रुपये की अतिरिक्त वृद्धि हुई है।


Information is Life