कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकिस्तान के नंबरों से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद सूफी कौसर हसन मजीदी के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दो सशस्त्र पुलिसकर्मी इनके घर के बाहर तैनात किए गए हैं। अभी तक पीआरवी को यहां पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। धमकी मिलने के बाद अध्यक्ष ने पुलिस से मामले की शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी। बता दें कि दावते इस्लाम और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को लेकर सूफी कौसर हमेशा सवाल उठाते रहे हैं।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

जानकारी के अनुसार, कानपुर के जूही परमपुरवा में सूफी खानकाह एसोसिएशन के अध्यक्ष कौसर हसन मजीदी ने दावते इस्लाम संस्था और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों पर कई गंभीर सवाल उठाए थे. इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई. धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और सुरक्षा की मांग की. पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने धमकी मिलने की FIR दर्ज कर उन्हें सुरक्षा दी है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि सूफी कौसर को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली थी, उन नंबरों को जांच के लिए साइबर सेल को दिया गया है. उन्होंने सुरक्षा मांगी थी और उनके घर पर सुरक्षा तैनात कर दी गयी है।

सूफी कौसर मजीदी पिछले एक साल से कानपुर में दावते इस्लाम के विरोध में मुहिम चला रहे हैं. उन्होंने दावते इस्लाम के मुस्लिम क्षेत्रों में चंदे के लिए लगाए गए डिब्बों का विरोध किया था. इसके बाद उनको धमकी मिली थी. पहले इस धमकी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई, लेकिन जब से उदयपुर की घटना के आरोपी के दावते इस्लाम से जुड़े होने की बात सामने आई है, तब से कौसर हसन मजीदी घबराए हुए हैं।


Information is Life