कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


सिद्धि शर्मा गांव प्रेमियों के पहले मनोरंजन चैनल आज़ाद के नए शो ‘पवित्रा भरोसा का सफर’ में रचना ठाकुर की भूमिका निभा रही हैं। सिद्धि ने एक अमीर परिवार की बेटी की भूमिका निभाई है, जो आत्मविश्वासी और बोल्ड है। उसे लगता है कि उसकी सभी जरूरतें और इच्छाएं पूरी होंगी और उसके लिए उसके भाई आर्य ठाकुर के अलावा कुछ भी मायने नहीं रखता है। सिद्धि का जन्म और परवरिश मुंबई में हुई है और उन्होंने इप्टा (इंडियन पब्लिक थिएटर एसोसिएशन) अवॉर्ड जीता है, थिएटर और एमआईएफएफ (मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल) में परफॉर्म किया है। उनके बेहतरीन कामों में संतोषी मां 2, राधा कृष्ण, अनुपमा, स्किनकेयर ब्रांड के विज्ञापन, यूट्यूब सीरीज और क्राइम शो में एपिसोडिक भी शामिल हैं। यहां पर सिद्धि ने अपने नए शो और अन्य बहुत-सी बातों के बारे में बात की… 

  • आपने आज़ाद के नए शो ‘पवित्रा भरोसे का सफर’ किस कारण चुना?
    मैंने पवित्रा भरोसे का सफर इसलिए साइन किया, क्योंकि मुझे महिला सशक्तिकरण का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया, जहां हम एक दमदार किरदार पवित्रा को देख सकते हैं और उससे प्रेरित हो सकते हैं। जाहिर है, मुझे इस शो में अपने किरदार रचना ठाकुर से प्यार है।
  • शो में अपने रोल के बारे में बताएं?
    मेरा किरदार बोल्ड और मजबूत है और सबसे खास बात यह है कि वो अपने भाई से बहुत प्यार करती है और उसका समर्थन करती है। वर्ना, वो बाकी लोगों की ज्यादा परवाह नहीं करती और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती है। 
  • आपने इस शो की तैयारी कैसे की?
    किसी किरदार के लिए खुद को तैयार करना मेरे लिए बहुत रोमांचक प्रक्रिया है और रचना ठाकुर का यह किरदार मुझे पसंद है। मेरे सह-कलाकार भी कमाल के हैं, जो ठाकुर परिवार के सदस्य हैं। मैं उन्हें देखकर भी बहुत कुछ सीखती हूं।
  • आप एक्टर कैसे बनीं?
    मेरा सफर मेरी मां के सपने के साथ शुरू हुआ। वो हमेशा चाहती थीं कि मैं पर्दे पर दिखूं और इसलिए मैंने इसे हकीकत में बदलने के लिए इस पर काम किया। फिर मैंने ऑडिशन देना शुरू किया। मैं भाग्यशाली हूं कि यहां मेरे साथ मेरा परिवार है, जो मेरा हौसला बढ़ाते रहे और मुझे हार नहीं मानने दिया। मैंने थिएटर किया, इप्टा जीता और फिर संतोषी मां 2 से मुझे पहला ब्रेक मिला।
  • टीवी पर काम करना आपको क्यों आकर्षक लगता है?
    जैसा कि मैंने कहा कि यह सब मेरी मां के सपने से शुरू हुआ था जो मुझे पर्दे पर देखना चाहती थीं और इसलिए मैंने इस पर काम किया। और जब मैंने पहली बार खुद को पर्दे पर देखा, तो मुझे लगा कि मैं एक अलग किरदार जी रही हूं, जिसने मुझे खासा प्रभावित किया। सुर्खियों में बने रहने के लिए, सक्रिय और मेहनती होना जरूरी है। अपने परिवार को गर्व महसूस कराने के लिए इतना काफी है।
  • आपके पसंदीदा शौक क्या हैं?
    मेरे कई शौक हैं! मुझे डांसिंग, एक्टिंग, फैशन डिजाइनिंग, हीना आर्ट और थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है।
  • आप किस जगह पर छुट्टियां बिताना चाहेंगी?
    सबसे पहले, मैं चाहती हूं कि आप सभी ये जान लें कि मैं एक कृष्ण भक्त हूं और भारत में हर कृष्ण धाम छुट्टियां बिताने का मेरा पसंदीदा स्थान है। इसके अलावा कश्मीर है। अगर हम विदेश की बात करें तो इसमें कनाडा और पेरिस शामिल है।

Information is Life