कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


सपा नेता इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में उन्हें और उनके भाई को जमानत दे दी गई है. यह फैसला सपा नेता आजम खान की जमानत के बाद आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

कानपुर के पूर्व विधायक और सपा नेता इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में उनकी और उनके भाई रिज़वान सोलंकी, इज़राइल आटेवाला की जमानत याचिका मंजूर की है. यह फैसला 2 सितंबर को सुरक्षित रखा गया था और अब जारी किया गया है.

इरफान सोलंकी को यह जमानत इसलिए दी गई है क्योंकि कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर कर ली है. सोलंकी और अन्य आरोपियों के खिलाफ 26 दिसंबर 2022 को कानपुर के जाजमऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

बता दें कि जाजमऊ थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, इजराइल आटेवाला और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में इरफान सोलंकी को गैंग का लीडर बताया गया था.

वर्तमान में, इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में और रिजवान सोलंकी व इजराइल आटेवाला कानपुर जेल में बंद थे. इस जमानत के बाद अब ये सभी रिहा हो सकेंगे.

सपा नेताओं को लगातार मिल रही राहत

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा नेताओं को लगातार राहत मिल रही है. हाल ही में सपा के कद्दावर नेता आजम खान को भी हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. अब इरफान सोलंकी को भी जमानत मिल गई है. जस्टिस समीर जैन की बेंच ने यह फैसला सुनाया. इस फैसले से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. बाकी आरोपियों की जमानत पहले ही हो चुकी है.


Information is Life