कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर क्राइम ब्रांच ने अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल चोर गैंग को दबोचा है। इस गैंग के सदस्य मेले, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मोबाइल चोरी करने के बाद एजेंटों के माध्यम से नेपाल में बेचा जाता था। पुलिस ने 09 चोरों के पास से 22 मोबाइल बरामद किए हैं। इस गैंग के सदस्य लगभग 10 हजार मोबाइलों की स्मगलिंग कर चुके हैं।

https://youtu.be/w_jvtASybhU
विज्ञापन

पुलिस ने नौबस्ता थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहे के पास से बीती मंगलवार देररात 09 चोरों को अरेस्ट किया था। सभी चोर नौबस्ता में इकट्ठा हुए थे। भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करने के बाद बहराइच सीमा में रहने वाले स्माइल नाम के व्यक्ति को रोडवेज बस में पार्सल के रूप में भेजते थे। पार्सल लेने के बाद स्माइल इन मोबाइलों को नेपाल में रहने वाले राजू नेपाली को देता था। राजू आइएमआइ नंबर बदल कर नेपाल में बेच देता था। मोबाइल की 40 प्रतिशत कीमत गैंग को ट्रांसफर कर दी जाती थी।

विज्ञापन

बांग्लादेश और नेपाल में बेचते थे
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के मुताबिक कानपुर क्राइम ब्रांच पुलिस को एक महत्वपूर्ण गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है। इसमें 09 सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। इनका काम प्रदेश भर में जितने भी प्रमुख मेले, जुलूस होते थे। वहां पर इस गैंग के सदस्य जाते थे। वहां पर मोबाइल फोन चोरी करते थे, इन्हे मोबाइल चोरी करने में महारत हासिल है। चोरी करने के बाद मोबाइलों को बांग्लादेश और नेपाल में स्मगलिंग के जरिए बेचते थे।

डी-80 गैंग है इनकी पहचान

डीसीपी क्राइम ने बताया कि डी-80 नाम का एक गैंग प्रचलित है। पिछले साल भी इस गैंग के सदस्य नौबस्ता थाने में अरेस्ट हुए थे। उस वक्त भी इनके पास से लगभग 60 मोबाइल बरामद किए गए थे। बहराइच जिले में रुपया डी एक जगह है और महाराजगंज में कृष्णा नगर बार्डर है। यह दोनों ही ऐसी जगह है, जहां से नेपाल और बांग्लादेश में भेजते थे। इस गैंग के पास से 22 मोबाइल बरामद हुए हैं। इस गैग का सरगना मोहम्मद शानू है।

10 हजार मोबाइल भेज चुके हैं

पूछताछ में पता चला है कि लगभग 10 हजार मोबाइल स्मगलिंग के जरिए भेजे हैं। डी-80 गैंग कई जगहों से अरेस्ट किया गया था। भोपाल, महाराष्ट्र से भी अरेस्ट किया जा चुका है। रेहान डी-80 गैंग का सरगना है, ये लोग उसके लिए भी काम करते थे


Information is Life