कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


Kanpur Inspector Viral Audio: यूपी के कानपुर से एक दारोगा का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में दारोगा महिला से अश्लील बातें कर रहा है।

Viral Audio: यूपी के कानपुर से एक दारोगा का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में दारोगा महिला से अश्लील बातें कर रहा है। दारोगा महिला से कह रहा है कि मैं तुम्हारा सम्मान करता हूं, तुम मेरे जैसा इंसान नहीं मिलेगा। तो क्या समझू मैं दोस्ती हो गई। आॅडियो सामने आने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह है मामला

यह मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र का है। गांव में रहने वाली एक महिला ने प्रेम विवाह किया था। महिला के 5 साल का बच्चा भी है। महिला का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह रोजाना अपने प्रेमी से वीडियो काॅल पर बात करती थी। युवक महिला से मिलने के लिए दबाव बना रहा था। इस दौरान महिला ने मिलने से मना कर दिया। इस बात से भड़के प्रेमी ने महिला से बातचीत का वीडियो उसके पति को भेज दिया।

जांच के बहाने फोन करता था दारोगा
वीडियो सामने आने के बाद महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बात को महिला ने पति की साढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। मामले की जांच दारोगा तेजवीर सिंह कर रहे थे। दारोगा जांच के बहाने महिला को काॅल कर दोस्ती करने के लिए कहने लगा। इतना ही नहीं दारोगा महिला को मिलने के लिए बुलाता था। इस दौरान दारोगा महिला से पति के ड्यूटी और बच्चे के स्कूल से जुड़ी जानकारी भी मंागी। ताकि वह महिला से मिलने उसके घर जा सके।

मैं तुम्हारा बहुत सम्मान करता हूं- दारोगा
दारोगा महिला से फोन कर कहता कि मैं तुम्हारा बहुत सम्मान करता हूं। मैं तुम्हारी तन, मन और धन से मदद करूंगा। मैं भी इंसान हूं, इंसान को भूख नहीं लगती है क्या? तुम्हें मेरे जैसा इंसान नहीं मिलेगा। तो मैं क्या समझू दोस्ती हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऑडियो संज्ञान में आया है। जिसमें वह महिला से अभद्रता से बात कर रहा है। ऑडियो साढ़ थाने में तैनात दारोगा तेजवीर सिंह का है। मामले की जांच एसीपी घाटमपुर को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Information is Life