Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर कचहरी परिसर में शुक्रवार देर शाम एक वकील को गोली मार दी गई। साथी अधिवक्ता उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर पाए जाने पर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट इमरजेंसी में स्थिति गंभीर पाए जाने पर तुरंत आपरेशन कर पेट से गोली निकाली गई। कुछ देर के उपचार के बाद वकील की मौत हो गई, वही पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि हत्या और एससी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर नामित आरोपी तरु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। म्रतक अधिवक्ता और तरु अग्रवाल एक ही प्रत्याशी को चुनाव लड़वा रहे थे। घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने सीसीटीवी फ़ुटेज चेक किये तो उसमें घटना के समय 15 से 20 अधिवक्ता मौके पर मौजूद थे प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस कमिश्नर ने अपील की है सामने आए जिससे पूरी घटना खुलासा सही ढंग से हो सके।

शहर के लाटूश रोड चप्पल कारोबारी सुनील दत्त के इकलौते बेटे गौतम दत्त (31) जिला कचहरी में वकालत करते थे साथ ही भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ का मंडल सह सयोंजक भी थे। शुक्रवार को बार चुनाव था। हंगामे के कारण शाम करीब 4.30 बजे मतदान रोक दिया गया था। शाम करीब 5.30 बजे कुछ वकील कचहरी परिसर में थे। इसी बीच गोली चल गई और गौतम के पेट में लग गई। घायल युवा वकील को अस्पताल पहुंचाया गया। हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक लिवर पंचर हो गया था। अधिक रक्तस्राव के कारण जान नहीं बच पाई। मौत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में वकील हैलट पहुंच गए है। तनाव की स्थिति को देखते हुए करीब दस थानों की फोर्स भी हैलट पहुंच गई है। वकील रात में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि ने रात में पोस्टमार्टम के लिए डीएम विशाष जी से बात की है।


Information is Life