नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

⏩पुलिस ने सभी कर्मचारियों को बाहर किया, निगम अफसरों ने सभी गेट पर लगाया ताला

कानपुर नगर निगम ने शहर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ बड़ा चौराहा पहुंची और शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल जेड स्क्वॉयर को सील कर दिया। मॉल के ऊपर हाउस टैक्स और वाटर टैक्स मिलाकर करीब 26 करोड़ रुपए बकाया है। कई नोटिस देने के बाद भी मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर ताहिर हुसैन ने एक भी पैसा जमा नहीं किया। इसके बाद ये एक्शन हुआ है।

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा के निर्देश पर पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम पहुंची। सुबह मॉल के अंदर सैकड़ों कर्मचारी काम करने के लिए पहुंच गए थे। सीलिंग की कार्रवाई से पहले सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। मॉल के सभी 6 गेट को बंद कर दिया गया है। एक गेट को थोड़ा सा कर्मचारियों के आने-जाने के लिए खोला गया है।

नहीं जमा किया तो कुर्की भी तय

अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि मॉल के ऊपर करीब हाउस टैक्स का 13.36 करोड़ रुपए बकाया है। इसमें 10.44 करोड़ रुपए टैक्स और 2.91 करोड़ रुपए ब्याज है। इतना ही टैक्स जलकल और सीवर टैक्स का 12.65 करोड़ रुपए बकाया है। कई नोटिस देने के बाद भी टैक्स नहीं जमा कराया गया। इसके बाद नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई। टैक्स न देने पर कुर्की भी की जा सकती है।

https://youtu.be/bJnEKaC2wTM

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले 1 जनवरी 2021 को भी मॉल पर हाउस टैक्स न जमा करने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने ताला डाल दिया था। तब करीब 1 करोड़ रुपए मॉल द्वारा दिया गया था। इससे पहले करीब 2 साल पहले भी इस तरह की कार्रवाई नगर निगम ने की थी। मॉल करीब 3 साल का हाउस टैक्स बकाया है। कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, प्रवर्तन अधिकारी भी मौजूद रहे।


Information is Life