कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

अयोध्या:कानपुर के बाद अब रामनगरी में जोरदार विस्फोट हो गया.पूराकलंदरथाने के कुछ ही दूरी पर पगला भारी गांव में धमाके के साथ मकान गिर गया. अभी तक जानकारी मिली है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है. सूचना पर पुलिस फोर्स औऱ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. बुलडोजर के माध्यम से मलबे को हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

गांव में हुए अचानक धमाका का कारण घर में एलपीजी गैस सिलेंडर लीकेज होना बताया जा रहा है. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. इसके साथ ही पुलिस के द्वारा आस-पास के घरों को भी खाली करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सहित अन्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


पूराकलंदर थाना प्रभारी संजीव सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर अधिकारी पहुंचे हुए हैं अभी जांच की जा रही है. रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है. आसपास के घर में रहने वाले लोगों को भी खाली करने का निर्देश दिया गया है. अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था. सभी मृत अवस्था में थे, जिसमें तीन बच्चे और दो अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं।


Information is Life