कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


Kanpur News: पीड़ित कॉन्स्टेबल का नाम मोहम्मद मुर्तजा है. घटना वाले दिन वो रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने दोस्त के साथ खाना खाने निकला था. तभी रास्ते में उसकी राहुल और विशाल नाम के युवकों से बहस हो गई. कुछ ही देर में ये बहस हाथापाई में बदल गई.

कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दबंग इस कदर हावी हैं कि उन्होंने एक पुलिसवाले पर ही हमला बोल दिया. पुलिस कॉन्स्टेबल को लाठी-डंडों से सड़क पर गिराकर पीटा गया. जिसके बाद घायल हालत में कॉन्स्टेबल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा. वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

घटना कानपुर के बिल्हौर इलाके की है, जहां बीते सोमवार की रात को दो दबंगों ने खाना खाने निकले एक हेड कॉन्स्टेबल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. कॉन्स्टेबल को बीच सड़क पर गिरा-गिरा कर जमकर पीटा. जिसके चलते कॉन्स्टेबल की हालत ऐसी हो गई कि उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया.

खाना खाकर लौट रहा था कॉन्स्टेबल मोहम्मद मुर्तजा

पीड़ित कॉन्स्टेबल का नाम मोहम्मद मुर्तजा है. वो काकवान थाना की डायल 112 में तैनात था. घटना वाले दिन वो रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने दोस्त दिलीप के साथ खाना खाने निकला था. जब दोनों खाना खाकर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी राहुल और विशाल नाम के युवकों से किसी बात पर बहस हो गई. जब मुर्तजा ने बताया वो पुलिस में है तो ये बहस हाथापाई में बदल गई.

आरोप है कि राहुल व विशाल ने कॉन्स्टेबल मुर्तजा की लाठी और डंडे से जमकर पिटाई की. मुर्तजा के साथी ने इसकी सूचना बिल्हौर थाने में दी. मौके पर पहुंची बिल्हौर पुलिस की टीम ने मुर्तजा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के चलते मुर्तजा को कानपुर मेडिकल कॉलेज के हैलट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.

कॉन्स्टेबल मुर्तजा के सिर और चेहरे पर चोट लगी है. शरीर से काफी खून निकला है. डॉक्टर के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है. कानपुर के डीसीपी विजय ढुल सिपाही का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. डीसीपी का कहना है मारपीट करने वाले राहुल और विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दोनों की तलाश की जा रही है. एफआईआर गंभीर धाराओं में लिखी गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल इलाके के एक राजनेता का करीबी है।


Information is Life