कानपुर। कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक घर में चार दिनों से ताला लगा हुआ था और उसमें से दुर्गंध आने पर हत्या का खुलासा हुआ। एक महिला का सड़ा हुआ शव मिला। महिला आठ साल से मुस्लिम व्यक्ति वाहिद के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी, जो दिलीप बनकर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने सूचना दी कि रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा में एक घर में ताला लगा हुआ है और उसमें से दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब मालिक का पता किया तो उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद ताला तोड़कर देखा गया तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। घर में तख्त के नीचे एक चादर से खून निकला हुआ था और वहीं से बदबू आ रही थी। जब उसे देखा गया तो उसमें एक शव मिला जो पूरी तरह से सड़ चुका था।
रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा में एक मुस्लिम युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर हिंदू महिला की हत्या कर दी और फिर घर के गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। शनिवार सुबह घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पूर्व थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम को सूचित किया। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां उन्हें तख्त के नीचे महिला का शव मिला। शव काफी सड़-गल गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार, शक्कर मिल खलवा निवासी आशादेवी की बेटी भारती गौतम (35 वर्षीय) लगभग आठ साल पहले दिलीप उर्फ वाहिद के साथ रहने लगी थीं। लगभग सात माह पहले आशादेवी का बीमारी के कारण निधन हो गया, जिसके बाद भारती और दिलीप उर्फ वाहिद उनके घर शक्कर मिल खलवा में रहने लगे। मंगलवार रात को दिलीप उर्फ वाहिद घर के बाहर बैठे थे। पड़ोसियों द्वारा पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें नींद नहीं आ रही है। इसके बाद अगले दिन से घर में ताला लगा हुआ था।
पड़ोसी किशन लाल ने बताया कि शनिवार सुबह गली में तेज दुर्गंध आई। पहले तो लोगों को लगा कि चैंबर भरा हुआ है, लेकिन भारती के घर के बाहर खून बहता देखकर उन्हें किसी अनहोनी का संदेह हुआ। गेट पर ताला लगा होने के कारण रायपुरवा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर गेट का ताला तोड़ा, तो अंदर तखत के नीचे चादर से ढका हुआ भारती का शव मिला। शव काफी सड़ा हुआ था। तखत को चारों ओर से चादर से ढका गया था। रोहित तब से गायब था। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि हत्या की आशंका है पोस्टमार्टम के बाद हत्या की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Recent Comments