कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर। दिल्ली धमाकों के बाद खुफिया एजेंसियों ने कानपुर के कई संवेदनशील इलाकों में जांच तेज कर दी है। पड़ताल के दौरान कई ऐसे संदिग्ध लोग सामने आए हैं जिनके घरों पर घटना के तुरंत बाद से ताले लटके हुए हैं। इन परिवारों का धमाके से कोई लिंक है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए एजेंसियां उनके मोबाइल लोकेशन से लेकर रिश्तेदारी और गतिविधियों तक की जानकारी खंगाल रही हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की किसी जानकारी से साफ इनकार किया है।

एटीएस, एनआईए और आईबी की टीमें जाजमऊ, बेकनगंज, चमनगंज, काकादेव और रावतपुर जैसे हाई-सेंसिटिव इलाकों में लगातार छानबीन कर रही हैं। एजेंसियों के पास 20 से अधिक संदिग्ध लोगों की तस्वीरें मौजूद हैं, जिनकी पहचान और लोकेशन का मिलान कराया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान कई घरों में ताला मिलने से शक और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि ये परिवार धमाके के आसपास की तारीखों से ही गायब हैं, जबकि पड़ोसियों को भी उनकी कोई जानकारी नहीं है।


जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग की 9 युवतियों से पूछताछ में बड़े खुलासे

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने उनकी कथित गतिविधियों से जुड़े लोगों का नेटवर्क खंगालना शुरू किया है।

सूत्रों के मुताबिक:

जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग से जुड़ी 9 युवतियों से हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

युवतियों ने डॉ. शाहीन की देश-विरोधी गतिविधियों में भूमिका, संपर्क सूत्रों और आर्थिक लेन–देन को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं।

पूछताछ में 30 और महिलाओं के नाम सामने आए हैं जिन्हें अब एजेंसियां ढूँढ रही हैं।


22 सदस्यीय विशेष टीम करेगी पूछताछ, यूपी के कई जिलों में ले जाया जा सकता है

खुफिया सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन को जल्द ही कानपुर लाया जाएगा जहां कैंट क्षेत्र में 22 सदस्यीय टीम उनकी गहन पूछताछ कर सकती है। इसके बाद उन्हें लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच सहित कई जिलों में भी ले जाया जा सकता है ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एजेंसियां अलग-अलग लोगों को चिह्नित कर रही हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


Information is Life