कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था. आज वोटों की गिनती हो रही है. कुछ जगहों पर तस्वीर साफ हो गई है और कुछ जगहों पर जीत भी तय हो गई है. आधिकारिक घोषणा अभी होने में टाइम है. कानपुर की सीसामऊ सीट पर प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर रही. कई बार सपा आगे हुई तो कई बार बीजेपी. अंत में जीत सपा की नसीम सोलंकी के खाते में आई. नसीम सोलंकी को 8629 वोटों से जीत मिली है. नसीम सोलंकी सपा नेता इरफान सोलंकी की पत्नी हैं. इरफान कई मामलों में जेल में बंद हैं. ऐसे में पहले से कहा जा रहा था

1- पति के जेल में होने का बनाया मुद्दा

नसीम सोलंकी ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अपने पति इरफान सोलंकी को जेल में जबरन डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इरफान को फंसाया गया ताकि वो चुनाव न लड़ सकें और अपने लोगों के काम न करवा सकें. इसको लेकर वो लगातार जनता के बीच गईं और इसे मुस्लिम जनता के बीच बड़ा मुद्दा बनाया.

किस मामले में जेल में बंद हैं इरफान सोलंकी?

कानपुर की डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली नजीर फातिमा नाम की महिला ने जाजमऊ थाने में नवंबर, 2022 में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने उस महिला के घर पर आगजनी की थी. इस मामले में कोर्ट ने इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी और फिर इस सीट पर उपचुनाव हुआ. इरफान और उनके भाई दिसंबर, 2023 से ही जेल में बंद हैं.

2- शिवपाल के सामने मंच पर भावुक हुईं नसीम सोलंकी

नसीम सोलंकी के प्रचार के लिए सपा महासचिव शिवपाल यादव और सांसद डिंपल यादव ने मोर्चा संभाला था. जहां शिवपाल लगातार जनसभाएं कर रहे थे, वहीं डिंपल ने उनके लिए रोडशो किया था. एक बार जब मंच पर शिवपाल के साथ नसीम सोलंकी मौजूद थीं तो जनता को संबोधित करते हुए वो भावुक हो गईं. उन्होंने रोते हुए जनता से कहा कि बस एक बार विधायक जी को छुड़वा दो. हम थक गए हैं. यह आखिरी लड़ाई होगी इंशाल्लाह. इसके बाद शिवपाल ने कहा कि यह ऐसा समय है जब भारतीय जनता पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश की मां-बेटियों के साथ रुलाने का काम किया है. जब से भाजपा सत्ता में आई तब से सभी वर्ग, जाति-धर्म के लोगों को परेशान करने का काम किया है. शिवपाल के सामने मंच पर भावुक हुईं नसीम सोलंकी को जनता ने अपना समर्थन दिया.

3- मंदिर में किया शिव का जलाभिषेक

इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान दिवाली की रात नसीम सोलंकी वानखंडेश्वर मंदिर में भी गईं और वहां जाकर उन्होंने शिव का जलाभिषेक भी किया. इसका वीडियो काफी वायरल हुआ और फिर इस पर काफी बवाल बढ़ा. एक ओर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनको लेकर फतवा जारी किया तो दूसरी ओर हिंदू समुदाय के लोगों ने मंदिर को गंगाजल से शुद्ध किया. नसीम का मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने का दांव भी सफल हुआ. जहां दोनों ओर के कट्टरपंथियों ने उनकी आलोचना की, वहीं उदारवादियों ने उनको सपोर्ट किया.


Information is Life