Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर-आप के प्रवक्ता और राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे डॉ रोहित सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए डॉ रोहित ने पत्रकारवार्ता में बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ ही समय पहले सक्रिय राजनीति की दुनिया में अपने कदम रखते हुए आप पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू की थी जिसमे उन्हें प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया था, लेकिन संगठन में तमाम अनिमियताओ के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

रोहित का बीजेपी में आना पार्टी की बड़ी रणनीति।

बीजेपी ने तेजतर्रार रोहित सक्सेना को पार्टी में शामिल करके प्रदेश के कायस्थ समाज के बड़े चेहरे को पार्टी में शामिल करके बाज़ी मार ली। दरअसल कानपुर की दो विधानसभा में कायस्थ वोटर निर्णायक भूमिका में सीसामऊ में 80 हजार से अधिक कायस्थ वोटर जहाँ पिछली बार बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी मात्र 5 हजार वोटों से मौजूदा सपा विधायक इरफान सोलंकी से हार गए थे इसलिए पार्टी अब हर कीमत पर सीसामऊ जितना चाहती है इसलिए रोहित सीसामऊ विधानसभा में रोहित सक्सेना तुरुप का इक्का साबित हो सकते है। वही कल्याणपुर विधानसभा में सपा के पूर्व विधायक सतीश निगम ने अभी से ही एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है और सतीश निगम शहर में सपा के एक मात्र चेहरा है जिसके मुकाबले पार्टी डॉ रोहित सक्सेना का कल्याणपुर विधानसभा में कायस्थ वोटों में सेंध लगाने के लिए अच्छा प्रयोग कर सकती है। क्योंकि रोहित सक्सेना ने राष्ट्रीय कायस्थ महासभा के महासचिव भी है।

दो दशक से ज्यादा समय तक प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके रोहित सक्सेना की खेलों में भी रुचि रही है। वे ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं और कई बार अपने वेट के यूपी चैंपियन रहने के साथ कोरिया से 2nd DAN ब्लैक बेल्ट हैं। देश के कई खेल संगठनों (ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और बॉड़ी बिल्डिंग) के चेयरमैन और अध्यक्ष होने के साथ 21 वर्षो में मीडिया के शुरुआती पद से ग्रुप सीईओ तक का मुकाम हासिल किया है। रोहित भारत सरकार की मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के वारिष्ठ सलाहकार भी हैं।

खेलों और समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें पिछले दिनों एशिया पैसिफिक चैंबर ऑफ कॉमर्स व टोंगा की कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी की ओर से ‘एशिया पैसिफिक एक्सिलेंस अवॉर्ड’ के लिए चुना जा चुका है। यह सम्मान उन्हें ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग पर्सनॉलिटी ऑफ द ईयर’ कैटेगरी के तहत मिला है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से शरद त्रिपाठी और संजीव चौहान मौजूद रहे।


Information is Life