कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


Big News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहकर कोई भी आतंकी गतिविधि को बढ़ावा देना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। यूपी एटीएस की टीम इस मामले को गंभीरता से लेकर तेजी से कार्रवाई कर रही है।

News: आजमगढ़, मऊ और बलिया में यूपी एटीएस (उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड) की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। देर रात आज़मगढ़ में छापेमारी के बाद एटीएस की टीम बलिया रवाना हो गई और वहां भी कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी एटीएस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

पूर्वांचल के युवकों का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संबंध?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल के कई युवा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी PIO के संपर्क में थे। एटीएस को पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनसे जांच की दिशा और तेज हो गई है। हिरासत में लिए गए तीनों युवक बलिया जिले के बताए जा रहे हैं, जिनके पास से पाकिस्तान से संबंधित ईमेल एड्रेस मिले हैं। अब यूपी एटीएस इन ईमेल एड्रेस की गहरी जांच कर रही है।

बलिया में हुई छापेमारी और हिरासत में लिए गए संदिग्ध

बलिया जिले के सुखपुरा थाना समेत अन्य थानों में यूपी एटीएस की टीम ने छापेमारी की और आधे दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें से तीन युवकों को बलिया के विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया गया। इन युवकों के पास से पाकिस्तान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और ईमेल एड्रेस मिलने से एटीएस की जांच और तेज हो गई है।

यूपी एटीएस का ऑपरेशन जारी

अभी भी आजमगढ़ मंडल के विभिन्न जिलों में यूपी एटीएस की छापेमारी जारी है। एटीएस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस मामले से जुड़े सभी संदिग्धों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।


Information is Life