कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर के मोतीझील लॉन में फूड कार्निवल में म्यूजिकल शो हुआ, जिसमें मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ ने अपने परफॉर्मेंस से महफ़िल लूट ली।

कानपुर में 2 दिवसीय फूड कॉर्निवाल का आयोजन किया गया। जिसका आगाज़ म्यूजिकल इवेंट से किया गया. इस इवेंट में मशहूर बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ भी शामिल हुए इस आयोजन में टोनी कक्कड़ ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग सी लगा दी. टोनी के गानों ने एक अलग ही माहौल बना। कोका कोला तू से शुरू हुआ मयूजिकल इवेंट फिर धीमें-धीमें, मिले हो हम तुमकों जैसे सुपरहिट गीतों से गोवा वाले बीच मे जब सुनाया तो महफ़िल में मौजूद कोई भी फैंस थिरके बिना नही रह सका। टोनी ने अपने नए गाना लॉलीपॉप प्रियंका आहूजा के साथ गया अपने शानदार परफॉर्मेंस से माहौल बना दिया टोनी अपने गानों से लोगों को मदहोश करते दिखे।

टोनी ने अपने परफॉर्मेंस में कई गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया टोनी कक्कड़ इस दौरान पूरे रंग में दिखे. उनका अंदाज़ वाकई देखने लायक था। टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) आज उन सिंगर्स में से एक हैं जो फैंस के दिलों में बसते हैं. जिनके गाने थिरकाते हैं लोगों के कदम और इनके गीत होते हैं ज़रा हटके. टोनी के कनपुरिया फैंस को उनका अनूठा अंदाज बहुत भाया।

शनिवार को मुख्य अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल ने फीता काटकर 2 दिवसीय फूड कॉर्निवाल का उद्घाटन किया जिसके बाद लोगों ने अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ एक ही स्थान टेस्टी फूड, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट एक्टिविटी का आनंद लिया कानपुर फूड कार्निवल की आयोजक प्रीत चावला और सीमा केसवानी ने बताया की कार्निवाल 23 से 24 दिसंबर तक मोतीझील लॉन नम्बर 3 में दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक होने वाले इस मेगा फूड कार्निवल में 45 से अधिक फूड स्टॉल है जहां आप लज्जतदार लजीज व्यंजनों का स्वाद ले पाएंगे। यहां आपको नॉर्थ इंडियन, चायनीज, इटैलियन, साउथ इंडियन, महाराष्ट्रीयन आदि फूड की ढेरो वैरायटी यहां खाने के लिए मिलेगी। साथ ही कार्निवल में आए लोगों के मनोरंजन के लि 24 दिसंबर को एलओसी स्टार बॉय की परफॉर्मेंस होगी।


Information is Life