कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई से नाराज होकर मुख्यमंत्री ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

यूपी के बाराबंकी में ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों की पिटाई के मामले का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. छात्रों पर हुई इस पुलिसिया कार्रवाई पर सीएम ने नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेने का आदेश दिया है. फिलहाल, CO हर्षित चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है. इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर किए गए हैं. वहीं, IG रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार पूरे मामले की जांच करेंगे. इसके साथ ही मंडलायुक्त अयोध्या को संबंधित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी की डिग्री के वैधता के जांच के आदेश दिए गया हैं.


सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिसवालों पर एक्शन

इस घटना के बाद, सीओ हर्षित चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा, नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर और गदिया पुलिस चौकी इंचार्ज को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर, अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार पूरे मामले की जांच करेंगे

यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई है, जब बाराबंकी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सरकार ने इस मामले में कठोर कदम उठाकर यह संदेश दिया है कि इस तरह की पुलिसिया ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस ने बरसाई थीं लाठियां

दरअसल, बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स की मान्यता रद्द होने के बाद भी एडमिशन लेने के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई. जिसके बाद छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से नाराज छात्रों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. खुद सरकार के एक मंत्री अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे।


Information is Life