कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर : बिजली न आने से नाराज अधिवक्ता समेत दो युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ऊर्जा मंत्री और केस्को पर अभद्र टिप्पणी कर दी। नाराज अधिशासी अभियंता ने दोनों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले में कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।

बिजली न आने से नाराज अधिवक्ता समेत दो युवकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ऊर्जा मंत्री और केस्को पर अभद्र टिप्पणी कर दी। नाराज अधिशासी अभियंता ने दोनों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले में कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए डीएम को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा है। केस्को के अधिशासी अभियंता सर्वेश पांडेय ने बताया कि 13 जून को केस्को के फेसबुक पेज पर अधिवक्ता अंकुर शुक्ला ने ऊर्जा मंत्री और केस्को प्रबंधन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया। फोन न उठाने और बिजली कटौती को लेकर भी आपत्तिजनक तरीके से बातें लिखीं। वहीं प्रवीण शुक्ला नाम के शख्स ने पोस्ट किया कि ऊर्जा मंत्री अगर आप जिंदा हो और आपकी आत्मा शरीर में हो तो कानपुर की जनता का दुख देखो। इन टिप्पणियों को आपत्तिजनक मानते हुए अभियंता ने दोनों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अमान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेसी बोले- जनता धैर्य का परिचय दे रही है

मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने मामले में विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण संदीप शुक्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, विकास अवस्थी, इखलाक अहमद डेविड समेत अन्य कांग्रेसियों के साथ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में लिखा गया कि केस्को के लापरवाह रवैये के चलते बिजली कटौती ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। केस्को प्रशासन ने बिजली कटौती का सोशल मीडिया पर विरोध करने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखाना शुरू कर दिया है। जबकि कानपुर की जनता धैर्य का परिचय दे रही है। कांग्रेस ने मुकदमा खत्म कराने की मांग उठाते हुए कहा कि केस्को एमडी का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया जाए। अन्यथा कांग्रेसी आम जनमानस के साथ मिलकर केस्को के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


Information is Life