Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

मिशन शक्ति के तहत अंतराष्ट्रीय बाल दिवस पर किया गया अनूठा प्रयोग

कानपुर
हैलो…हैलो…सभी स्कूल कॉलेजों की छुट्‌टी का समय हो गया है। पीआरवी व ट्रैफिक पुलिस स्कूल-कॉलेज के पास अलर्ट रहे। कहीं पर भी जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। यह आदेश सर्किल ऑफिसर ने नहीं बल्कि एक दिन के लिए एसीपी कर्नलगंज की कुर्सी पर बैठी पीपीएन इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी जैनब ने दिया।

नारी सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति के तहत अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने छात्राओं को एक दिन का थानेदार व सर्किल ऑफिसर बनाया। चार्ज संभालते ही सभी थानों व सर्किल ऑफिसों में बेटियों ने नए अंदाज में काम संभाला। थाना बादशाहीनाका पुलिस ने तनीषा सोनकर को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया। वहीं, सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में स्कूल टॉप करने वाली मनस्वी सब्बरवाल को थाना काकादेव का चार्ज दिया गया।

मनस्वी ने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही प्रत्येक फरियादी की सुनवाई करने का आदेश दिया। महिला थाना प्रभारी बनी छात्रा आरती द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की एक-एक सुनवाई और काउंसलिंग करने का आदेश दिया। बेकनगंज थाना प्रभारी बनी रामिश ने पब्लिक की सुनी और हर शिकायत पर फौरन एक्शन लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। सृष्टि ने नजीराबाद एसीपी बनकर सुनवाई की। सानिया राशिद ने कर्नलगंज थाना प्रभारी बनकर वायरलेस पर सघन चेकिंग का आदेश दिया। इसी तरह सभी थाना प्रभारियों और एसीपी ने अपनी जगह एक दिन का चार्ज बेटियों को देकर उनका मनोबल बढ़ाया।


Information is Life