कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

➡️सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद तीन तलाक के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहा है।

कानपुर- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद तीन तलाक के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहा है। अब ताज़ा मामला कानपुर का सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सरेआम मारने पीटने के बाद तीन तलाक दे दिया है। नकाब पहन कर पीड़ित महिला अधिकारियों की चौखट में इंसाफ की गुहार लगाती घूम रही पीड़िता दरख़्शा परवीन है जिसे उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है।

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में नौबस्ता की रहने वाली पीड़िता दरख़्शा परवीन ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया की उसकी शादी 1 सितम्बर 2008 को चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में रहने वाले मोहम्मद असद कुरैशी पुत्र स्व समीममुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के 13 साल बीत चुके है इसी बीच हमारे तीन बच्चे भी हुए दोनों में शादी के बाद से झगड़ा शुरू हो गया था,दरख़्शा का कहना है कि उसका पति असद आशिक़ मिजाज का व्यक्ति है उससे शादी से पहले वो एक हिन्दू लड़की को लेकर भाग कर शादी कर चुका था फिर शादी के बाद उसे इतना प्रताड़ित किया कि वो भाग गई उसके बाद फिर दूसरी महिला से शादी की फिर कुछ समय बाद उसे भी छोड़ दिया और तीसरी मैं हूं अभी भी वो बेवफाई कर रहा है। दरख़्शा का आरोप है कि उसका पति असद अपना नाम बदलकर कभी आशु तो कभी आशीष बनकर भोली-भाली लड़कियों को फ़ासता है फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर वसूली करता है यही उसका धंधा है। दरख़्शा के अनुसार असद ने उसका भी अश्लील वीडियो बना रखा है और उसे वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ भी मनमानी करता है। और विरोध करने पर अपने राजनैतिक दोस्तों की धौंस देकर मायके वालों को फर्जी मुकदमा में फाँसने की धमकी देता रहता है। आखिर में परेशान होकर दरख़्शा ने 18 नवम्बर को पति और ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का केस दर्ज कराया। लेकिन उसके राजनीतिक रसूक के चलते पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है।शादी के 13 सालो तक मारपीट और रोज रोज के झगड़ों का अंत तीन तलाक के रूप में सामने आया है। दरख़्शा तलाक देने वाले पति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए इंसाफ की गुहार दर दर भटकने को मजबूर है। अब वह बेवफा पति को सजा दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।


Information is Life