कानपुर-सीएम से पहले अखिलेश मिले परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर पहुंचने से पहले सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की। इन दौरान अखिलेश ने उनका ढांढस बंधाया और परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से 20 लाख रुपये का आर्थिक सहायता का ऐलान किया। यह भी कहा कि सपा परिवार के न्याय के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बीतचीत में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है। अखिलेश ने कहा कि योगी राज में पुलिस आम जनता की रक्षा नहीं कर रही है। ऐसी घटना की मैं कल्पना नहीं कर सकता और यूपी में बार-बार इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि इस मामले में गोरखपुर में निष्पक्ष जांच संभव ही नहीं है इसीलिए इसे तुरंत कानपुर ट्रांसफर किया जाए। अखिलेश ने आगे भाजपा सरकार से परिवार को 2 करोड़ देने की मांग की। साथ ही परिजनों की मांगों में शामिल मनीष की पत्नी मीनाक्षी को नौकरी देने की मांग को जायज ठहराया।
Recent Posts
- Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।
- कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा
- Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..
- कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

Recent Comments