कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

देश की नामी चायपत्ती कंपनी ‘मोहिनी चाय’ के मालिक के परिवार में फूट पड़ गई है। भाईयों के बीच का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। कंपनी के डायरेक्टर दिनेश चंद्र अग्रवाल ने अपने बड़े भाई और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) रमेश चंद्र अग्रवाल पर 2.40 करोड़ रुपए के फ्रॉड का आरोप लगाया है। इस मामले में दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बड़े भाई रमेश अग्रवाल, भाभी अमिता अग्रवाल, भतीजा हर्षित अग्रवाल, बहू पूजा अग्रवाल समेत दो अन्य लोगों पर कोतवाली में धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई है। यस बैंक के अफसरों पर भी इस धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला ?

मोहिनी चाय बनाने वाली कंपनी मोहिनी टी लीब्जा प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रमेश चंद्र अग्रवाल हैं। इनके छोटे भाई दिनेश चंद्र अग्रवाल और सुरेश चंद्र अग्रवाल कंपनी में डायरेक्टर हैं। दिनेश चंद्र अग्रवाल का आरोप है कि एमडी रमेश चंद्र ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को सूचना दिए बगैर 2.40 करोड़ का लोन करा लिया और इतना ही नहीं इसमें से 70 लाख रुपए अपने निजी खाते में ट्रांसफर करा लिया। ये लोन लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कंपनियों को दिए जा रहे राहत के नाम पर करवाए गए थे।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
दिनेश अग्रवाल ने कोतवाली थाने में अपने बड़े भाई और मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्रवाल के भाभी अमिता, भतीजा हर्षित, बहू पूजा, कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट प्रिया वर्मा और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कराई है। DCP ईस्ट अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। धोखाधड़ी से संबंधित दस्तावेज जांच के लिए मांगे गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

28 साल पहले शुरू की थी दुकान

मूल रूप से हरियाणा के निवासी स्व. किशोरी लाल अग्रवाल करीब 100 साल पहले कानपुर आए थे। उनके बेटे केशव प्रसाद अग्रवाल विभिन्न कारोबार से जुड़े रहे। 1980 में केशव प्रसाद ने कैनाल रोड पर खुली चाय बेचने की दुकान शुरू की थी। इस काम में उनके बेटे रमेश, दिनेश, सुरेश और मनोज भी जुड़ गए। 80 के दशक में ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की बढ़ती घटनाओं के कारण खुली वस्तुओं की मांग घटने लगी। इस वजह से अग्रवाल बंधुओं रमेश चंद्र अग्रवाल ने पिता और भाइयों से विचार-विमर्श करने के बाद मोहिनी नाम से पैकेट बंद चाय का उत्पादन करने का फैसला किया।

एक लाख रुपए की जमा पूंजी से शुरू

महज एक लाख रुपये की जमा पूंजी और उधारी के माल से मोहनी चाय के रूप में पैकेट बंद चाय बाजार में उतारी। दिनेश बताते हैं कि काम की शुरुआत में लोग नए ब्रांड को लेने से मना कर देते थे। कई लोग सैंपल के रूप में माल रख जाने और बिकने पर पैसा देने की बात करते थे। हालत यह हो जाती कि चार-चार महीने बाद भी 40-50 किलो माल नहीं बिकता था। एक बार तो सभी भाइयों ने पिता के साथ बैठकर फैसले पर फिर से विचार किया। इस दौरान तक मशीन भी लग गई थी, बाजार में माल जाने से उधारी भी हो गई थी। इसलिए सभी ने फैसला किया कि अब पीछे नहीं हटना है।

11 राज्यों में है चाय की सप्लाई, 350 करोड़ का सालाना टर्नओवर

मोहिनी चाय की 2015 में दादा नगर में फैक्ट्री स्थापित हुई। इसके बाद पनकी में उत्पादन इकाई लगाई। इसके बाद रनियां में चाय उद्योग के सबसे आधुनिक जर्मन तकनीक वाले भंडारगृह (वेयरहाउस) की स्थापना की गई। इसमें छह हजार टन चाय का भंडारण किया जा सकता है। एक लाख रुपये से शुरू हुआ कारोबार आज 350 करोड़ के टर्नओवर तक पहुंच गया है। वर्तमान में मोहनी चाय की सप्लाई उप्र, उत्तराखंड, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में हो रही है। अग्रवाल बंधु संयुक्त परिवार को सफलता की बड़ी पूंजी मानते हैं। चार भाइयों में सबसे बड़े रमेश कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं। सभी भाई स्वरूप नगर में संयुक्त रूप से रहते हैं।


Information is Life