➡लखनऊ- यूपी के कई जिलों में पशु आहार खरीद में गड़बड़ी, 2 से 3 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा, मनमानी खरीद से विभागों को चूना लगाने का प्रयास, गड़बड़ी की जानकारी से विभाग हरकत में आया, पशुपालन मंत्री ने जांच कराने के दिए निर्देश
➡लखनऊ- मोहनलालगंज क्षेत्र का अब्दुल मलिक दोषी करार, 12 साल की कैद और 61 हज़ार का लगा जुर्माना, किशोरी को डरा धमकाकर दुराचार के आरोप में सज़ा, 3 अक्टूबर 2020 को दर्ज हुआ था मुकदमा
➡बागपत- हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से गैस किट में लगी आग, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, बागपत कोतवाली क्षेत्र गौरीपुर मोड़ का मामला
➡सहारनपुर- विजिलेंस मेरठ की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के ठिकानों पर छापेमारी, प्रेमवीर सिंह राणा के ठिकानों पर छापेमारी, भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोप, ब्रिजेश नगर के चार मकानों पर छापा, पेपर मिल रोड स्थित फार्महाउस की तलाशी, ज्वैलरी, बैंक पासबुक, LIC पॉलिसियां बरामद, 23 बैनामे प्लॉट, लग्जरी गाड़ियां भी बरामद, लगभग 14 करोड़ की चल-अचल संपत्ति उजागर, फार्महाउस में 10.50 करोड़ की संपत्ति का आकलन, आठ घंटे चली छापेमारी, दस्तावेज जब्त, जांच जारी
➡रायबरेली- बैंक में घोटाला करने वाला बैंक कर्मचारी अरेस्ट, वादी संजय की तहरीर पर दर्ज हुई थी FIR, 93 ग्राहकों, 178 ट्रांजेक्शन का घोटाला आया सामने, अभिषेक सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बंधन बैंक में ग्राहकों के साथ हुआ था घोटाला, जगतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में पुलिस, गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, 15 हजार का इनामी गैंगस्टर गोली लगने से घायल, गैंगस्टर एक्ट में वांछित नसीम उर्फ रफीक घायल, नई मंडी थाने कोतवाली से चल रहा था वांछित, पुलिस को आरोपी से तमंचा कारतूस, नगदी मिली, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ी रोड पर हुई मुठभेड़
➡मुज़फ्फरनगर- टिहरी स्टील प्लांट में लगी भयंकर आग, आग लगने से फैक्ट्री में मची अफरा तफरी, फैक्ट्री में रखे फ्यूल टैंक में लगी भयंकर आग, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुंची, कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, सिविल क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित है स्टील प्लांट
➡रायबरेली- खनन अधिकारी से मारपीट, अभद्रता करने मामला, फरार चल रहे 2 और आरोपियों अरेस्ट किए गए, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा है जेल, खनन अधिकारी सुरेश की तहरीर पर दर्ज हुई थी FIR
➡रायबरेली- दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल, दबंगों ने परिवार के ऊपर किया हमला, हमलें में गभर्वती महिला भी हुई घायल, घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, बछरावां क्षेत्र के रामपुर सुदौली की घटना
➡हापुड़- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में आयत की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर, मेरठ रेफर, पुलिस ने ट्रक चालक पर केस किया दर्ज, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट टोल के पास का मामला
➡हापुड़- धर्म परिवर्तन नहीं करने पर महिला से छेड़छाड़, पूरे परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, परिवार ने डर से किराना स्टोर किया बंद, पीड़िता ने पुलिस की से मामले की शिकायत, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, 3 अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाश घायल, नसीम, मुर्सलीन और निक्की को लगी गोली, 15 हजार का इनामी मुर्सलीन मुठभेड़ में घायल, 10 हजार का इनामी निक्की मुठभेड़ में घायल, सिटी कोतवाली क्षेत्र में नसीम हुआ घायल, पुलिस ने 3 तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की, नई मंडी और सिटी क्षेत्र में हुई तीनो मुठभेड़
➡अम्बेडकरनगर- दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, लाठी-डंडो से लैस दबंगो ने पीटा, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, अवैध कब्जे का विरोध करने पर पिटाई, सम्मनपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡बुलंदशहर- युवती के साथ दरिंदों ने की दरिंदगी, युवती को खेत में पकड़कर की दरिंदगी, खेत में बकरी चराने गई थी युवती, ग्रामीणों को आता देख भाग निकले दरिंदे, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, दर्ज की FIR, कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला
➡जौनपुर- अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली, घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, इलाज के दौरान घायल की हुई मौत, मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज, थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम कडैला
➡मुज़फ्फरनगर- कार्तिक मास मेला में DM-SSP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए निर्देश, गंगा आरती में शामिल होकर दिया शांति का संदेश, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम ने की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों से मेला स्थल की निगरानी जारी, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
➡सहारनपुर- थार की मांग पर बारात नहीं आई, दहेज न मिलने पर दूल्हे ने शादी तोड़ी, बरात न आने से खुशियां मातम में बदली, दुल्हन पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी की थी, लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर तैयारी की थी, दुल्हन के भाई ने थाने में तहरीर दी, थाना चिलकाना क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज- शिक्षामित्र ने लेखपाल को जड़ा थप्पड़, बीएलओ में ड्यूटी लगाने पर नाराज थी, तहसील परिसर में थप्पड़ मारने का आरोप, लेखपाल से अभद्रता करने का ऑडियो वायरल, लेखपाल को पीटने, झूठे केस में फंसाने की धमकी, आक्रोशित लेखपालों ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, तिर्वा तहसील परिसर का मामला
➡सीतापुर- पूर्व BSP MLA हरगोविंद भार्गव का ऑडियो वायरल, ऑडियो में हिन्दू देवताओं को अपशब्द कह रहे, मंदिर बनवाने के लिए चंदा मांगने पर हुई थी बहस, दिवाकर गुप्ता ने पूर्व विधायक से मांगा था चंदा, पूर्व विधायक, दिवाकर के बीच हुई गाली गलौज, शिकायत लेकर तहसील दिवस पहुंचे पूर्व विधायक, कार्रवाई न होने से नाराज दिखे हरगोविंद भार्गव, सिधौली कोतवाली इलाके का पूरा मामला
➡अम्बेडकरनगर- नारायण फाउंडेशन के संरक्षक का जन्मदिन मनाया गया, नारायण फाउंडेशन के संरक्षक है विवेक मौर्य, जनसेवा के कई आयोजनों से हुआ जन्मदिन का जश्न, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, हेलमेट, साड़ी, कंबल और फल वितरण कार्यक्रम हुआ, समर्थकों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया
➡बागपत- मीडिया इन्फ्लूएंसर डोली शर्मा का बड़ा हमला, डोली शर्मा ने सांसद चंद्रशेखर को कहा, ‘चंद्रशेखर की I LOVE MUHAMMAD पर खुलती जुबान’, ‘अशोक स्तम्भ, दलित अत्याचार पर बंद रहती जुबान’, चंद्रशेखर के समर्थकों ने कार्रवाई की मांग की, समर्थकों ने की डोली शर्मा पर कार्रवाई की मांग, बागपत के निनाना गांव की रहने वाली डोली शर्मा
➡अलीगढ़- विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकवादी की सूचना, ट्रेन में आतंकवादी और बम की सूचना पर हड़कंप, भागलपुर से आनंद विहार जा रही ट्रेन में बम की सूचना, ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक कर कराई चेकिंग, करीब 42 मिनट तक प्लेटफॉर्म नम्बर 5 पर रुकी रही, चेकिंग में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, विस्फोटक नहीं मिला, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का मामला
➡कन्नौज- छिबरामऊ में संचालित होटल पर छापेमारी, नायब तहसीलदार, पुलिस प्रशासन का छापा, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, होटल से कई लोगो के फरार होने की सूचना, छिबरामऊ के निगम मंडी के पास का मामला
➡ग्रेटर नोएडा- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, कैलिब्रेशन फ्लाइट का टेस्ट सफलता से पूरा, कैलिब्रेशन फ्लाइट की पहली उड़ान का ट्रायल, कम्युनिकेशन सपोर्ट, नेविगेशन सिस्टम का टेस्ट, साथ ही सर्विलांस सिस्टम का टेस्ट भी हुआ पूरा, वायु प्रदूषण घटाने के लिए बायो फ्यूल का इस्तेमाल, ध्वनि प्रदूषण को लेकर साउंड बैरियर वॉल लगेंगी, रनवे के चारों तरफ साउंड बैरियर वॉल लगाई जाएंगी, रात में नाइट कर्फ्यू फ्लाइट शेड्यूल लागू किया जाएगा, किसी भी समय उद्घाटन की डेट हो सकती है घोषित, PM मोदी दिसंबर में कर सकते हैं एयरपोर्ट का उद्घाटन
➡आजमगढ़- सपा विधायक रमाकांत यादव को सजा, MLA रमाकांत यादव को एक साल की सजा, एक साल की सज़ा, 2700 रुपये जुर्माना लगाया, सरकारी कार्य में बाधा डालने, चक्का जाम के आरोप, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान नगदी बरामद हुई थी, थाने में हंगामा कर गाड़ी छुड़ाने की कोशिश की थी, आजमगढ़ की MP/MLA कोर्ट ने MLA को सजा सुनाई, अदालत ने मामले में दोषी पाते हुए सजा सुनाई
➡नोएडा- महिला मैनेजर से 5 करोड़ से अधिक की ठगी, निवेश के नाम पर 5 करोड़ से अधिक की ठगी, शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर की ठगी, फोन में ठगों ने शेयर मार्केट की ऐप इंस्टॉल कराई, दो महीने में 5 करोड़ 60 लाख रुपए निवेश करा लिए, महिला को ऐप पर 20 करोड़ का प्रॉफिट शो कराया, विड्रॉल न होने पर महिला को ठगी का हुआ एहसास, साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दर्ज की FIR
➡मुजफ्फरनगर- PM और CM को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार, बुढ़ाना पुलिस ने आरोपी को दबोचकर सिखाया सबक, सोशल मीडिया पर आरोपी का वीडियो हुआ वायरल, शिकायत पर पुलिस ने रंगदारी का केस दर्ज किया, आरोपी रहीस बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी
➡मुरादाबाद- GST विभाग की बड़ी कार्रवाई का मामला, एसएसपी सतपाल अंतिल ने SIT गठित की, पुलिस विभाग के 3 अधिकारियों की टीम करेगी जांच, पुलिस ने अलग-अलग 8 मुकदमे दर्ज किए है, पकड़ी गई 341 करोड़ रुपए की GST चोरी, 2 मोबाइल नंबरों से खोली गई 122 बोगस कंपनी, बोगस फर्मों के जरिए 1811 करोड़ का कागजी कारोबार
➡बिहार- दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, JDU उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार, बाढ़ के बेढ़ना गांव से अनंत की गिरफ्तारी, 2 सहयोगी मणिकांत, रंजीत राम भी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद अनंत को पटना लाया गया, आज अनंत सिंह की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, 30 अक्टूबर को हुई थी दुलारचंद यादव की हत्या, पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा का बड़ा बयान, घटना के वक्त मौजूद थे अनंत सिंह-SSP, मामले में मुख्य आरोपी हैं अनंत सिंह-SSP, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया-SSP, आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया- SSP, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही-SSP
➡मुंबई- महिला वनडे विश्व कप का फाइनल आज, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी जंग, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच, महिला वनडे विश्व कप को मिलेगा नया चैंपियन, हरमन, जेमिमा, मंधाना की बल्लेबाजी पर रहेंगी नजरें, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा फाइनल, दोपहर 3 बजे शुरू होगा खिताबी मुकाबला

Recent Comments