Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चार पुलिस कमिश्नरेट में आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. रवि शंकर छवि को डीआईजी लोक शिकायत बनाया गया है. वे अभी गौतमबुद्धनगर में तैनात थे. वहीं, अमित वर्मा राज्य विशेष अनुसंधान दल (SSIT) के आईजी बने रहेंगे.

यूपी सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. ये सभी बदलाव प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में किए गए हैं. नए डीजीपी विजय कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. नीलाब्जा चौधरी का लखनऊ से तबादला कर दिया गया है. वे अब जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) कानपुर बनाए गए हैं. वहीं, आकाश कुलहरी को भी प्रयागराज से लखनऊ लाया गया है. वे प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त थे. अब लखनऊ के नए संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट (JCP Crime) बनाए गए हैं.

इसी तरह, रवि शंकर छवि का भी गौतमबुद्धनगर से तबादला कर दिया गया है. वे वहां अपर पुलिस आयुक्त थे. अब लखनऊ में डीआईजी लोक शिकायत बनाए गए हैं. अमित वर्मा राज्य विशेष अनुसंधान दल (SSIT) के आईजी बने रहेंगे. उनका कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त के लिए तैनाती का आदेश निरस्त कर दिया गया है.

प्रयागराज में DCP बने पवन कुमार

आईपीएस अफसर बबलू कुमार को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वे अब नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में एडिशनल पुलिस कमिश्नर होंगे. इससे पहले वो लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी के रूप में पदस्थ थे. वहीं, पवन कुमार को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है. वे अब तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स विभाग में पुलिस अधीक्षक थे.

सुनीति को नोएडा में डीसीपी बनाया

श्रीमती सुनीति को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है. वे अभी लखनऊ में प्रशासन मुख्यालय में एसपी के रूप में तैनात थीं. श्रद्धा नरेंद्र पांडे को प्रयागराज कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त (DCP) बनाया गया है. वे लखनऊ में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में एसपी के रूप में पदस्थ थी।


Information is Life