कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

भाजपा सांसद बृजलाल ने पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का माफिया, अपराधियों की छलावे से तैयार की गई बिल्डिगों पर बुलडोजर इसी तरह चलता रहेगा। प्रदेश में पहली बार कानून व्यवस्था कानपुर के साथ पूरे सूबे में दिख रही है। विपक्षियों को जनता नकार चुकी है। बड़बोलीं प्रियंका गांधी पहले रायबरेली की सीट बचा लें फिर अगली बार कुछ बोलें।

जीटी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में बृजलाल ने आरोप लगाया कि बाराबंकी की घटना रही हो या फिर रामपुर की। अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में आतंकियों को ही बचाने का काम किया। सबसे घृणित कार्य तब किया, जब नौकरी के दौरान मुझे औऱ 42 सिपाहियों को एक हत्या के मामले में फंसाने का कुचक्र किया। वजह यह थी कि एक आतंकी की लू से मौत हो गई थी। एक सवाल के उत्तर में कहा कि पिछली बार सीसामऊ,आर्यनगर और छावनी विधानसभा की सीटें विपक्षियों ने बरगला करके जीत ली थीं पर अबकी ऐसा नहीं होने वाला। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, हाईवे, एक्सप्रेस वे सहित सभी मूलभूत सुविधाओं में विकास की गंगा बह रही है। जाति, धर्म, परिवारवाद से ऊपर उठकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जनहित के एक नहीं कई योजनाएं क्रियान्वित कर चुके हैं। इसी का प्रतिफल यह दिख रहा है कि सूबे में भाजपा को अबकी बार 350 से अधिक सीटें मिलेंगी। कानून का आलम यह है कि तोड़फोड़ करने वालों से वसूली होने लगी है। इस मौके पर उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, सीसामऊ से पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी और मोहित पांडेय मौजूद रहे।


Information is Life