कानपुर। जे.के. समूह से जुड़े एवं जे.के. कॉटन मिल के उपाध्यक्ष समाजसेवी संजय दुबे की पूज्यनीय माता विमला दुबे का आज उनके निवास एकता पथ विष्णुपुरी नवाबगंज कानपुर में तेरहवीं संस्कार विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुआ। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए जे.के. समूह से जुड़े अधिकारियों के अतिरिक्त नगर के गणमान्य और विधायकगण उपस्थित थे। संजय दुबे ने बताया कि माताश्री का स्वर्गवास 23 फरवरी को हो गया था। उनकी उम्र 96 वर्ष की थी लेकिन इसके बावजूद भी वह स्वस्थ थी। लेकिन मृत्यु तो निश्चित है जो जन्मा है उसे विधि के विधान के अनुसार जाना ही है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि माताश्री को अपने चरणों में शरण दें। उन्होंने कहा कि माताश्री धर्म-कर्म और पूजा अर्चना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहीं हैं यही वजह है कि खुशहाल भरे पूरे परिवार को छोड़कर स्वर्ग सिधार गई हैं जिनकी आज तेरहवीं सम्पन्न हुई। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दें।
Recent Posts
- Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।
- कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा
- Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..
- कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

Recent Comments