Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

लखनऊ। जब कंटेंट की दुनिया ट्रेंड्स और ग्लैमर के पीछे भाग रही है, वहीं लेखक, फ़िल्ममेकर और मीडिया एंटरप्रेन्योर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लखनऊ से एक नई शुरुआत की है। एक ऐसा मीडिया नेटवर्क ‘स्वभू’ जो स्थानीय कहानियों को फिर से उनकी मिट्टी से जोड़ेगा। सबसे पहले नीम करौली बाबा पर आधारित तीन फ़िल्मों की श्रृंखला (ट्रिलॉजी) को पेश किया जा रहा है जो हिंदी, अंग्रेजी, ब्रज, भोजपुरी तथा अवधी भाषा में बनाई जा रही है।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बाबा नीम करौली, जिनकी आध्यात्मिक शक्ति ने स्टीव जॉब्स, जूलिया रॉबर्ट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोगों को भारत की ओर खींचा, उनको उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की धरती तक लेकर आएं और भारतीय दर्शन को समझने के लिए प्रेरित किया, उन नीम करौली बाबा की कहानी उसी ज़मीन से कहीं जाएगी, उसी सादगी और श्रद्धा के साथ।

यह फ़िल्म ट्रिलॉजी डॉ. विशाल की किताब ‘डिवाइन डिटूअरः डैट चेंज माय लाइफ’ से प्रेरित है। जिसका प्रकाशन ‘ट्रुथ एंड सोशल पब्लिकेशन’ ने किया है। प्रेस कांफ्रेंस में ‘डिवाइन डिटूअरः डैट चेंज माय लाइफ’ पुस्तक का विमोचन और फिल्म के पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया।

स्वभू सिर्फ एक कंपनी नहीं, एक ऐसा मंच है जिससे उत्तर प्रदेश के टैलेंट्स अपनी रचनात्मक यात्राएँ अपने घर बैठे कर पाएंगे। विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि दिल को छूने वाली कहानियाँ वहीं से आती हैं जहाँ उन्हें जिया गया हो, छोटे शहरों, गाँवो की बोलियों और आम लोगों के बीच से।

इस सफ़र में लोकल भाषा हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी पर आधारित ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ‘स्टेज’ भी ‘स्वभू’ के साथ है ताकि ये कहानियाँ सिर्फ़ पर्दे तक सीमित न रहें, बल्कि हर मोबाइल, हर गाँव के हर घर तक पहुँचें। स्टेज के सह संस्थापक एंव मुख्य क्रिएटिव अधिकारी परवीन सिंगल ने बताया कि स्वभू की पहली फ़िल्म जो नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है और ब्रज भोजपुरी तथा अवधी में बनाई जा रही है उसके लिए डिजिटल और ओटीटी पार्टनर बनकर ‘स्टेज’ को बेहद खुशी हो रही है। यह साझेदारी हमारे उस संकल्प को दर्शाती है, जिसमें हम स्थानीय जड़ों से जुड़ी सच्ची कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं।

यहां बता दें कि डॉ. विशाल चतुर्वेदी, जो उत्तर प्रदेश में पले बढ़े हैं और उन्होंने गोरखपुर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई की है ने, गुलाब गैंग, हुड़दंग, डेढ़ बीघा ज़मीन जैसी फ़िल्मों पर काम किया है, उनकी हालिया लिखित टीवी सीरीज ‘फौजी-2’ फिलहाल दूरदर्शन पर आ रही है, डॉ विशाल ने अनुभव सिन्हा और विवेक अग्निहोत्री जैसे निर्देशकों के साथ लंबे समय तक काम किया है।


Information is Life