Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

▪️पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग निकलकर आया

▪️त्वरित कार्रवाई करने वाली टीम को किया जायगा पुरस्कृत

कानपुर- शहर में हाईप्रोफाइल MDH सब्जी मसाला उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आँचल की संदिग्ध हालात में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने सब्जी मसाला कारोबारी पर पत्नी की हत्या के बाद शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर मृतका के पति सूर्यंश खरबंदा, सास निशा, फूफा भरत ग्रोवर, बुआ मीनाक्षी और अन्नु खुल्लर, बहनोई पुनीत कोटवानी, नन्द निकिता कोटवानी और तनया ग्रोवर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दहेज हत्या जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शरीर पर अन्य कोई जख्म या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने दहेज हत्यारोपी ससुराल वालों महज सात घन्टे में लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

हर पल दहशत के साए में जी रही थी आंचल

आंचल परिवार की इकलौती बेटी होने की वजह से पिता की लाडली तो रिश्तेदारों की भी दुलारी थी. पिता ने अपने मोबाइल में उन सभी चोटों के निशां सहेज कर रखे हैैं, जो दामाद सूर्यांश ने उनकी उस बेटी को दिए थे जिसके खरोंच आने पर भी वे पूरा घर सिर पर उठा लेते थे. पिता ने बताया कि सूर्यांश का पूरा घर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से युक्त था. घर की सिक्योरिटी के लिए चार गार्ड थे. मेन गेट से अंदर तक कदम-कदम पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे. सूर्यांश और उसकी मां का कमरा सेकेंड फ्लोर पर था. जबकि आंचल का कमरा फस्र्ट फ्लोर पर था. पहली मंजिल के लिए लिफ्ट नहीं थी. लिफ्ट सीधी दूसरी मंजिल पर रुकती थी. पूरे घर में सेंसर युक्त दरवाजे लगे हैं. आठ जर्मन शेफर्ड कुत्ते भी पाल रखे थे, जिन्हें खुला रखा जाता था. दहशत की वजह से आंचल के परिवार वाले भी नहीं आते थे.

मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई गई। विसरा सुरक्षित कर एफएसएल जांच के लिए भेजा गया।

मां के सामने पीटता
मां रीना ने बताया कि सूर्यांश आंचल की पिटाई तो करता ही था, उसने मासूम अयांश को भी पीटना शुरू कर दिया था। अयांश को पिटता देख आंचल बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। विरोध करने पर सूर्यांश उसे भी बेरहमी से पीटता था।

पूरे थाने को कर रखा था सेट
पति पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला पुलिस तक पहुंचने का अनुमान भी सूर्यांश को हो गया था। इसीलिए उसने स्थानीय थाने और पुलिस अधिकारियों के बीच पैठ बनानी शुरू कर दी गई थी। आंचल की मां रीना ने बताया कि सूर्याश खुलकर कहता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। सूर्यांश ने थाना और सीओ ऑफिस को रेनोवेट कराया था। जिसकी वजह से थाना पुलिस ने उसे गोद में बिठा रखा था। दीपावली पर उसने थाने के पूरे स्टाफ को गिफ्ट भी दिया था। आंचल की सास ने उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके तहत कोर्ट ने एक रिपोर्ट थाने से मांगी थी। जिसे थाना पुलिस ने बिना आंचल को नोटिस जारी किए दे दी थी।

करता था मेंटली टॉर्चर
मां रीना ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही आंचल कंसीव कर गई थी। आंचल बच्चा नहीं चाहती थी, जिसकी वजह से सूर्यांश ने मायके आकर ही उसकी पिटाई की थी। मां ने बताया कि इसके बाद आंचल का गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था। जिससे पेट पर निशान पड़ गया था। जिसकी वजह से सूर्यांश उसे मेंटली टॉर्चर करने लगा था।

घर पर आते हैं अंजान लोग
परिजनों का आरोप है कि घर में अंजान लोग आते थे, जिसका वह विरोध करती थी। विरोध करने की वजह से सास उसकी दुश्मन बन गई थी। कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं मां को आंचल ने बताया था कि सूर्यांश के लैपटॉप पर कुछ अश्लील तस्वीरें हैैं। विवाद होने के बाद से आंचल लैपटॉप अपने पास रखने लगी थी। दो दिन पहले ही एक नौकरानी की मदद से सूर्यांश लैपटॉप ले गया।


Information is Life