Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

Part Time Jobs Scam: स्कैमर्स लगातार ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. जिस वजह से लोग एक ठगी से जागरूक होते हैं तो दूसरे तरीके से किसी ना किसी जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई सेकंडो में गंवा देते हैं. ऑनलाइन जॉब्स का स्कैम आजकल तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोगों को पार्ट टाइम जॉब के लिए अच्छे खासे पैसे ऑफर किए जाते हैं. लोग पैसों के लालच में इस झांसे में फंस जाते हैं और ऑनलाइन ठगी के शिकार हो जाते हैं.

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां श्याम नगर निवासी एक महिला से साइबर ठगों ने 36 लाख रुपये ऑनलाइन ठग लिए गए हैं. महिला का आरोप है कि उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था, जिसमें पार्ट टाइम जॉब करने पर प्रतिदिन 1 हजार से 5 हजार देने की बात कहीं गई थी, इसके बाद उसे टास्क पूरा करने पर रकम दोगुना करके दिया गया। रकम दोगुना होने का लालच और फंसी हुई रकम को बचाने के चक्कर में महिला ने एक के बाद एक 36 लाख रुपए का इनवेस्टमेंट कर दिया। रकम दोगुना नहीं मिलने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। साइबर ठगों ने उसके सभी नंबर ब्लॉक कर दिया और ग्रुप से बाहर निकाल दिया। महिला ने साइबर थाने में मामले की शिकायत की है।

पीड़ित महिला आकांक्षा गुप्ता

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 36 लाख रुपए ठगे

चकेरी निवासी प्रखर गुप्ता की पत्नी आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि उनके पास जॉब को लेकर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि मुझे एक प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए मुझे लोगों की जरूरत है। प्रोजेक्ट से जुड़कर काम करने वालों को घर बैठे 1 से 5 हजार रुपए प्रतिदिन मिलेगा। आकांक्षा यह बात सुनकर शातिर ठगों के झांसे में आ गईं। सबसे पहले उन्हें एक यूट्यूब लिंक भेजकर सब्सक्राइब करने के लिए कहा गया। इसके बदले में उन्हें 300 रुपए खाते में भुगतान किया गया।

इसके बाद उन्हें एक कल्याणी नाम की महिला के साथ टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया गया। महिला आकांक्षा को टास्क देती और उसे पूरा करने पर रुपए मिलता था। एक रिचार्ज के साथ टास्क दिया जाता था, इसमें 1100 का रिचार्ज कराने पर 1530 रुपए, 3300 रुपए का रिचार्ज कराने पर 6 हजार, और 6 हजार के रिचार्ज पर 12690 रुपए मिलता था।

पहले रकम दोगुनी की, मोटा इनवेस्टमेंट होते ही हड़पी रकम

ठगी की शिकार आकांक्षा ने बताया कि खाते में रिचार्ज पर दोगुना रकम भेजते रहे और लालच में आकर आकांक्षा साइबर ठगों के खाते में 36 लाख रुपए का इनवेस्टमेंट कर दिया। 27 अप्रैल को आकांक्षा ने खाते में रकम नहीं आने की बात पूछी तो ठगों ने बताया कि 46 लाख का 50 प्रतिशत और भेजना पड़ेगा। इसके बाद ही अकाउंट से कैश की निकासी हो पाएगी। सिर्फ ऑनलाइन रकम दोगुनी होने का दिखाई पड़ता रहा, लेकिन हकीकत में उनका अकाउंट पूरा खाली हो गया। ज्यादा पूछताछ शुरू की तो आकांक्षा को साइबर ठगों ने उन्हें सभी ग्रुपों से बाहर करके उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

पीड़ित महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 27 अप्रैल को ही साइबर सेल और साइबर थाने में तहरीर दी है। वही पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने मामले की जाँच डीसीपी क्राइम को सौपी है।


Information is Life