Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

UP News: माना जाता है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों पर सख्त है। सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अपराधियों-बदमाशों के खिलाफ खुली छूट दे रखी है। वही बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अभिजीत सिंह सांगा कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली से काफ़ी छुब्ध है। कुछ दिन पहले विधायक ने ऐलान कर दिया था कि वो अपने हजारों समर्थकों के साथ कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के दफ्तर का घेराव करेंगे। लेकिन पुलिस ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए विधायक की मांग पर ग्वालटोली थाने के मंगलपुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन विधायक का गुस्सा शांत होने का नाम नही ले रहा है वो अपने कार्यकर्ताओं के लिए दो दो हाथ करने के मूड में है। विधायक का आरोप है कि पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई पारदर्शी नहीं है। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर कमिश्नरेट पुलिस की शिकायत की। विधायक के अनुसार सीएम से कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली से लेकर ग्वालटोली मामला और कई अन्य मामलो को लेकर चर्चा हुई है, जिसके बाद सीएम योगी ने विधायक को आश्वस्त किया है कई मामलों की शासन स्तर से अन्य एजेंसियों से निष्पक्ष जाँच करवाई जायेगी, किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

थाने में जमकर की थी पुलिस अधिकारियों से नोक-झोंक

आपको बता दें कि 4 जुलाई के दिन पुलिस ने शिवा नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया था और वह उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी. जैसे ही ये बात भाजपा विधायक सांगा को पता चली, वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने आ गए, इस दौरान उन्होंने शिवा को बचाने की काफी कोशिश की और उल्टा पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए।

25 हजार के इनामी और वांछित रहे शिवा को लेकर भाजपा विधायक का कहना था कि पुलिस ने उसे फर्जी तरीके से फंसाया है और उसके साथ खूब मारपीट की गई है बता दें कि इसको लेकर सांगा और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई थी. मगर आखिर में पुलिस ने भाजपा विधायक की नहीं सुनी और आरोपी को जेल भेज दिया था।


Information is Life