कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर के बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसायटी ज्वैलस के निदेशक प्रशांत जैन के अकाउंट से शातिर ठगों ने 1.09 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आपको जानकर हैरत होगी कि शातिर ठग ने मालिक प्रशांत जैन के फोटो की डीपी लगाकर व्हाट्सएप मैसेंजर से अकाउंटेंट को मैसेज किया।

शातिर ठग ने पहले पूछा कि अकाउंट में कितनी रकम है। जानकारी मिलने के बाद पूरी रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा दिया। अब रिपोर्ट दर्ज करके साइबर थाने की पुलिस जांच में जुटी है।

निदेशक की फोटो डीपी में लगाकर अकाउंटेंट को गुमराह कर की ठगी

बिरहाना रोड निवासी महेश चंद्र जैन यूपी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही बिरहाना रोड पर बीपी सोसायटी ज्वैलर्स के नाम से बड़ा शोरूम है। महेश चंद्र जैन का बेटा प्रशांत जैन बीपी सोसायटी ज्वैलर्स (फर्म एसएनजी साल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड) में निदेशक है। प्रशांत के मुताबिक रावतपुर गांव आनंद नगर निवासी गजेंद्र सिंह राठौर उनके अकाउंटेंट हैं। अकाउंटेंट ने बताया कि 10 अक्तूबर को 10:39 बजे व्हाट्सएप मैसेन्जर पर एक मैसेज आया। उसमें निदेशक प्रशांत जैन का डीपी लगा था और मैं समझ नहीं पाया कि यह अनजान नंबर है। मैसेज करने वाले ने पूछा कि मौजूदा समय में कंपनी के खाते में कितना बैलेन्स है। इसके बाद उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया वाले अकाउंट में 1.06 करोड़ रूपया है। इसके बाद शातिर ठग ने तीन अलग-अलग कंपनी के अकाउंट में पूरी रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। अकाउंटेंट ने मालिक का आदेश समझकर 1 करोड़ 9 लाख रुपए तीन खातों में ट्रांसफर कर दिया। अब ठगी की जानकारी होने के बाद से मामले की साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इन अकाउंट में ट्रांसफर कराई रकम

इसके बाद वॉट्सऐप मैसेज पर जिसे मैं मालिक प्रशांत जैन समझ रहा था उसी ने 52.70 लाख रोकड़िया इलेक्ट्रिक एंड सर्विस सेंटर के एमपी मंदसौर खाते में ट्रांसफर कराया। इसके बाद 51.60 लाख रुपए लिविंग इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद के खाते में रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद 13 अक्तूबर को शातिर ठग ने फिर से मैसेज भेजा और 4 लाख 87 हजार रुपए एक खाते में ट्रांसफर कराया।

पेमेंट पास हो जाने के बाद कंपनी निदेशक के पास बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अकाउंटेंट को बुलाया और सारी व्हाट्सएप चैट को चेक किया तो दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मिलकर पूरे मामले की जानकारीदी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर मंगलवार रात को साइबर थाने में अकाउंटेंट की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।


Information is Life