Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life


यूपी के कानपुर जिले के घाटमपुर में शनिवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तालाब में गिर गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

यूपी के कानपुर जिले में शनिवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तालाब में जा गिरी गई। ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु तालाब के पानी में डूब गए। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। अब तक 25 लोगों के मरने की सूचना है जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हैं। गंभीर हालत में कई को हैलट भेजा गया है। एसपी कानपुर आउटर समेत छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तालाब से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताते हुए अफसरों को घायलों के यथोचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

कोरथा गांव निवासी राजू निषाद शनिवार को अपने एक साल के बेटे का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार समेत 35-40 लोगों को लेकर बक्सर घाट उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कराने जा रहा था। सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे। शनिवार रात सभी लौट रहे थे कि तभी साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। रात नौ बजे तक पुलिस 25 शवों को निकाल लिया था। अभी भी तालाब में तलाश जारी है।

मौके पर एक दर्जन एम्बुलेंस

पुलिस अधिकारियों ने हैलट समेत अन्य अस्पतालों और 108 से एम्बुलेंस के लिए बुलवाया। एक दर्जन एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और वहां से घायलों को लेकर सीएचसी और हैलट अस्पताल भिजवाया गया।

इन लोगों की हुई मौत

मिथलेश पत्नी रामसजीवन, केशकली पत्नी देशराज, किरन पुत्री शिवनारायण, पारूल पुत्री रामाधर, अंजली पुत्री रामसजीवन, रामजानकी पत्नी छिद्दू, लीलावती पत्नी, रामदुलारे, गुड़ियां पत्नी संजय, तारा देवी पत्नी टिल्लू, अनिता देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह, सान्वी पुत्री कल्लू, शिवम पुत्र कल्लू, नेहा पुत्री सुंदरलाल, मनीषा पुत्री रामदुलारे, ऊषा पत्नी ब्रजलाल, गीता सिंह पत्नी शंकर सिंह, रोहित पुत्र राम दुलारे, रवी पुत्र शिवराम, जयदेवी पत्नी शिवराम, मायावती पत्नी रामबाबू, सुनीता पत्नी प्रहलाद, शिवानी पुत्री रामखिलावन, फूलमती पत्नी सियाराम, रानी पत्नी रामशंकर, राजू निषाद।

कानपुर आउटर एसपी तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि पुलिस के जवान स्थानीय लोगों के साथ तालाब में डूबे लोगों को निकालने में जुटी है। अंधेरे में लोगों को निकालने में दिक्कत आ रही है। अभी तालाब में कितने लोग फंसे हैं यह बता पाना मुश्किल है।

कानपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, दो लाख मुआवजा देने का ऐलान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने कानपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को रुपये दो लाख की एवं गंभीर घायलों को रुपये पचास हज़ार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ मंत्री राकेश सचान एवं अजीत पाल को मौक़े पे जाकर राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश गए हैं।


Information is Life