कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अशोक मसाला समूह समेत सब्जी मसाला बनाने वाली 14 कंपनियों के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इन कंपनियों के कारखाने से लिए गए मसालों के नमूनों में कीटनाशक पाया गया था। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय ने मसाला कंपनियों के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा से अनुमति मांगी है।

ब्रांडेड सब्जी मसाला कंपनियां रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले सब्जी मसाले में मिलावट के जरिए आम आदमी की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं. अब ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की पूरी जिम्मेदारी बनती है कि इन कंपनियों पर लगाम लगाकर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाए. उत्तर प्रदेश के कानपुर का खाद्य विभाग इसी दिशा में काम कर रहा है. कानपुर में सब्जी मसाले के बड़े औद्योगिक उद्योगपतियों के सब्जी मसाले में कीटनाशकों की मिलावट को लेकर एक बड़ी कार्रवाई खाद्य विभाग ने की है. हाल ही में सब्जी मसाले बनाने वाली 14 कंपनियों पर पर यह कार्रवाई की गई है. इन सभी ब्रांडेड कंपनियों के नमूनों में कीटनाशक पाया गया है।

अशोक मसाला समूह की मंधना व दादानगर स्थित फैक्ट्री से धनिया, गरम मसाला व मटर-पनीर मसाला का नमूना लिया गया था। इसी तरह अलग-अलग कंपनियों के मसालों के नमूने लिए गए थे। प्रयोगशाला में जब इन नमूनों की जांच हुई तो पाया गया कि इनमें कीटनाशक की मिलावट है,जो मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के मसाले गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, वाराणसी, फतेहपुर, बहराइच समेत अन्य शहरों में बेचे जा रहे थे। बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने की अनुमति मुख्यालय से मांगी गई है।

मई में मसाला कंपनियों के कारखानों में छापेमारी की गई थी। अलग-अलग मसालों के 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 23 में मिलावट पायी गई और मसाले खाने योग्य नहीं मिले।


Information is Life