कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


कानपुर।
कानपुर पुलिस ने 60 लाख रुपये की सनसनीखेज मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा करते हुए नेपाल और बिहार से जुड़े अंतरराज्यीय–अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोविंद नगर स्थित एक बड़ी मोबाइल शॉप से 113 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर नेपाल में बेच चुका था।
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा किया।
7 दिसंबर को हुई थी 60 लाख की चोरी
पुलिस के अनुसार, 7 दिसंबर को गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा मोबाइल शॉप से 60 लाख रुपये के मोबाइल चोरी किए गए थे।
दुकान मालिक नीरज बलेचा की शिकायत पर गोविंद नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
चोर शटर और फोल्डिंग सिस्टम तोड़कर
सैमसंग फोल्ड, गैलेक्सी एस-23, अल्ट्रा सीरीज़, आईफोन समेत
कीमती मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।
17 दिन चला ऑपरेशन, नेपाल तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए
तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
टीमों ने 17 दिनों तक
कानपुर, लखनऊ, पटना,
बिहार के पूर्वी चंपारण (घोड़ासहन)
और नेपाल के बीरगंज में
लगातार दबिश दी।
नेपाल–बिहार–कानपुर कनेक्शन उजागर
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —
कृष्णा नेपाली (निवासी पारस, नेपाल)
सोहेल अहमद (निवासी कानपुर)
मुकेश राम, मोबीन, प्रमोद पासवान
(तीनों निवासी घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, बिहार)
के रूप में हुई है।
देशभर में बड़ी चोरियों का इतिहास
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह
पहले भी मुंबई, हरियाणा, NCR, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और कानपुर
जैसे शहरों में
बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुका है।
गैंग विशेष रूप से
महंगे मोबाइल शॉप, रोलेक्स घड़ियों, लैपटॉप, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स
को निशाना बनाता था।
चोरी का माल नेपाल में बेचते थे
पुलिस के अनुसार, चोरी के सभी मोबाइल
नेपाल के बीरगंज में बेच दिए जाते थे,
जहां भारतीय बाजार की तुलना में
उन्हें जल्दी और ऊंचे दाम मिल जाते थे।
महंगे मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से
सैमसंग फोल्ड S-सीरीज़, गैलेक्सी S-23, अल्ट्रा सीरीज़, आईफोन
सहित कई कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्नर का दावा
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि
गिरोह संगठित और पेशेवर तरीके से
देशभर में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है
और अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
60 लाख की चोरी, नेपाल तक फैला नेटवर्क और 17 दिन का सघन ऑपरेशन —
कानपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने शातिर मोबाइल चोर गिरोह की कमर तोड़ दी है।


Information is Life