कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

चार दिन से लापता है दीनदयालपुरम की युवती, तलाश में फेल रही पुलिस

नौबस्ता के जिस अस्पताल में करती काम वहां का मिला सीसीटीवी फुटेज

कानपुर : चार दिन से लापता तौधकपुर के दीनदयालपुरम की कामिनी की तलाश करने के बजाय नौबस्ता पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और पीड़ित पिता खुद सुराग ढूंढ लाया। पुलिस को वीडियो साक्ष्य सौंपा जिसमें कामिनी अस्पताल के बाहर रोती नजर आ रही है और साथ काम करने वाला कर्मचारी उसे खींच रहा है। साथ में दो अन्य भी नजर आ रहे हैं। इससे कामिनी के साथ अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पिता बृजलाल ने रविवार को नौबस्ता थाने में बेटी के अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

पिता बृजलाल ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी कामिनी नौबस्ता के एक अस्पताल में काम करती है। दो फरवरी की रात नौ बजे उसका फोन आया और उसे वहां से ले जाने को कहा। 15 मिनट बाद वह वहां पहुंचे तो बेटी अस्पताल में नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों रात 8 बजे उंसके चले जाने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों पर शक जताते हुए शिकायत की, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच ठप कर दी। पिता के अनुसार, पुलिस ने कुछ नहीं किया लेकिन उन्होंने किसी तरह से अस्पताल में लगे सीसी कैमरे की फुटेज हासिल कर ली। इसमें बेटी रोती नजर आ रही है और अस्पताल कर्मचारी और उसके दोस्त उसे खींच रहे हैं। हालांकि, आगे का वीडियो न होने से कहानी स्पष्ट नहीं हो पा रही।

पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल
मामले में पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। स्वजन की ओर से शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों या प्रबंधन से पूछताछ की जरूरत नहीं समझी। बड़ी बात तो यह है कि वीडियो फुटेज सामने आने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अस्पताल से मिला टूटा मोबाइल

परिवार वालों को कामिनी का टूटा मोबाइल भी अस्पताल से मिल गया है। जो प्रबंधन पहले किसी भी जानकारी से इन्कार कर रहा है, अब नए तथ्यों के सामने आने के बाद बहाना बनाया जा रहा है कि मोबाइल टूटने से कामिनी रो रही थी, जबकि पहले यह तथ्य बताया तक नहीं।

यानी देर रात तक अस्पताल में थी कामिनी

जो वीडियो सामने आया है, उसमें कामिनी रात 8:34 बजे अस्पताल के बाहर दिखाई दे रही है। जबकि रात नौ बजे उसे लेने आए पिता को अस्पताल के कर्मचारियों और प्रबंधन ने बताया कि कामिनी आठ बजे ही अस्पताल से जा चुकी थी। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन के इस झूठ से नए सवाल उठ खड़े हुए हैं।

★मामले की जांच गंभीरता से
कराई जाएगी। जो भी दोषी
मिलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी★
प्रमोद कुमार सिंह, डीसीपी दक्षिण


Information is Life