नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

⏩शाहरूख खान की पत्नी गौरी की कंपनी एसीई डेवलपर से सामने आई नजदीकी. रियल इस्टेट कारोबार में एसएनके समूह के जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, सभी में गौरी खान की कंपनी को काम दिया गया है। माना जा रहा है कि कालेधन को सफेद करने के लिए भी यह रास्ता अख्तियार किया गया…………….

कानपुर में एसएनके (SNK) पान मसाला बनाने वाले कारोबारी भाई नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले का कनेक्शन फिल्मस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी से सामने आया है। एसएनके समूह की दिल्ली के कारोबारी की कंपनी एसीई इन्फ्रासिटी डेवलपर के साथ पार्टनरशिप है। इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की शनिवार लगातार चौथे दिन की जांच में सामने आया है कि एसीई इन्फ्रासिटी में गौरी खान की कंपनी 3 साल से एसोसिएट कंपनी के तौर पर काम कर ही है। गौरी की कंपनी इंटीरियर डिजाइनिंग व डेकोरेशन का काम करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रियल इस्टेट कारोबार में एसएनके समूह के जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, सभी में गौरी खान (Gauri Khan) की कंपनी को काम दिया गया है। माना जा रहा है कि कालेधन को सफेद करने के लिए भी यह रास्ता अख्तियार किया गया।

आईटी अब गौरी की कंपनी को भी जांच के दायरे में ले सकता है। इसके लिए कंपनी से जुड़ी गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि समूह के पार्टनर एसीई इन्फ्रासिटी (ACE Infracity) डेवलपर ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के कानपुर कार्यालय में अगस्त 2012 में पंजीकरण कराया था। इस दौरान कंपनी की शेयर कैपिटल 70 करोड़ 59 लाख रुपये थी। इसमें अब की गुना इजाफा होने की जानकारी मिली है। हालांकि यह कितना बढ़ा, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। इस कंपनी के 11 आवासीय और छह व्यवसायिक समेत 17 प्रोजेक्ट दिल्ली और एनसीआर में चल रहे हैं। कंपनी का कार्यालय नोएडा में है। आईटी अफसरों को संदेह है कि बड़े पैमाने पर कर चोरी करने के लिए कंपनी का पंजीकरण कानपुर में कराया गया है, जबकि यह काम दिल्ली में भी हो सकता था। शुक्रवार 30 जुलाई को खुलासा हुआ था कि एसएनके समूह के मालिकों ने 115 बोगस कंपनियों के जरिये तीन साल में दिल्ली स्थित रियल इस्टेट कारोबार में 226 करोड़ और 110 करोड़ रुपये पान मसाला कारोबार में लगाए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में रियल इस्टेट के सात बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें बड़े पैमाने पर काली कमाई खपाई गई है।

एसीई कंपनी के साथ हिस्सेदारी मिलने पर जांच का दायरा और बढ़ाया गया तो इसका गौरी खान की कंपनी से जुड़ाव मिला। पता लगाया जा रहा है कि गौरी की कंपनी के माध्यम से कितना लेनदेन हुआ। मालूम हो कि प्रधान आयकर निदेशक (जांच) राकेश गोयल के निर्देश पर आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को एसएनके पान मसाला के मालिक के कानपुर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री के अलावा दिल्ली, उरई, नोएडा में छापामारी की थी। अब टीमें कानपुर, दिल्ली, कोलकाता, गाजियाबाद, नोएडा के 31 ठिकानों पर जांच कर रही हैं। शनिवार की छापेमारी में कंपनी के पास से काफी मात्रा में नकदी व सोना बरामद होने की बात भी सामने आ रही है। इसके अलावा कानपुर सहित आस-पास के जनपदों में एसएनके गुटखे की बेतहासा मांग के चलते गुटखे की कीमत में भी इजाफा हो गया है।


Information is Life