Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां पर रात में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉक्टर ईरज राजा पुलिस फोर्स और फरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की बारे में पता लगाया जा सके। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीमाबंदी की गई है।


दरअसल, पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम होटल का है। यहां पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह पिकेट ड्यूटी पर था। चेकिंग के दौरान बाइक उसने सवार बदमाशों पर टॉर्च मार दी। इसके बाद बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया तो सिपाही ने बदमाशों को पकड़ने के लिए बाइक से उनका पीछा किया इस पर बाइक बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी जिससे सिपाही की मौत पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ईरज राजा मौके पर पहुंचे इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी सबूत जुटा रही है। वही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले की सीमा की घेरा बंद कर दी साथ ही आसपास के जनपदों को भी अलर्ट कर दिया है।

सिपाही को उरई कोतवाली में मिली थी पहली पोस्टिंग
मृतक सिपाही भेदजीत सिंह मथुरा के चौरम्बर गांव का रहने वाले थे। वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उसकी नौकरी लग गई थी और पहली पोस्टिंग उरई कोतवाली मिली थी। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वही बदमाशों की धड़-पकड़ के लिए 4 टीमों को लगाया गया है। वही एसओजी व आसपास के थानों की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है।

वहीं, इस मामले में एसपी डॉ ईरज राजा का कहना है कि उरई कोतवाली के हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत की गोली मारकर हत्या की गई। सिपाही ने दो लड़कों का पीछा किया, उसी दौरान गोली चली। गोली सिपाही के सिर में लगी है। इस घटना में सिपाही भेदजीत सिंह की मौत हुई है। इस घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भेदीत मथुरा का रहने वाला है और उरई कोतवाली के हाईवे पर तैनाती थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।


Information is Life