Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm narendra modi) ने रविवार को चेस ओलंपियाड की टॉर्च रिले को लॉन्च किया. कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm narendra modi) ने रविवार को 44वें चेस ओलंपियाड की टॉर्च रिले को लॉन्च किया. कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. इस मौके पर दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी मौजूद थे. इस मौके पर पीएम ने कहा कि भारत पूरी दुनिया में शतरंज में छाप छोड़ रहा है. सदियों पहले भारत से चतुरंग के रूप में यह खेल पूरी दुनिया में फैला था. अब चेस ओलंपियाड की पहली मशाल भी यहीं से निकल रही है. दरअसल इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब चेस ओलंपियाड से पहले इस तरह की टॉर्च रिले निकाली जा रही है. अभी तक ऐसा नजारा सिर्फ ओलिंपिक खेलों में ही देखने को मिलता था, मगर इंटरनेशनल चेस बॉडी ने इस बार चेस ओलंपियाड में भी इसकी शुरुआत कर दी है।

पूरी दुनिया में छाप छोड़ रहा है भारत
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार भारत इस इवेंट का आयोजन कर रहा है. हमें गर्व है कि शतरंज का खेल अपने जन्मस्थान से निकलकर पूरी दुनिया में छाप छोड़ रहा है. पीएम ने कहा कि आज फिर से शतरंज अपनी जन्मस्थली लौटा है. इस साल भारत 44वें चेस ओलंपियाड की मेजबानी कर रहा है।

पीएम ने ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर 2020 चेस ओलंपियाड की गोल्ड मेडलिस्ट कोनेरु हंपी ने पीएम के साथ चेस भी खेला. भारत अपनी आजादी के 75वें साल का पर्व अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

इसीलिए दिल्ली से शुरू हुई टॉर्च रिले देश के 75 शहरों से गुजरेगी. इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस ओलंपियाड में 188 देशों में 2 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. मशाल 27 जुलाई को महाबलिपुरम पहुंचेगी और फिर इसके अगले दिन यही पर इवेंट का आगाज होगा. ओलंपियाड 10 अगस्त तक चलेगा. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और सचिव और ओलंपियाड निदेशक भरत सिंह चौहान के अलावा इस कार्यक्रम में।टेक महिंद्रा के चीफ ऑफ स्ट्रेटेजी जगदीश मित्रा और तमिलनाड सरकार की प्रधान सचिव अपूर्वा भी मौजूद थीं।


Information is Life