Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

पीयूष जैन की जांच को लेकर परोक्ष कर विभाग पूरी तरह से सख्त है और बरामद नकदी से लेकर अन्य सभी चीजों की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। पढ़ें डीजीजीआई का पूरा बयान…

कारोबारी पीयूष जैन की जांच को लेकर परोक्ष कर विभाग पूरी तरह से सख्त है और बरामद नकदी से लेकर अन्य सभी चीजों की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के मुताबिक जैन के ठिकानों से बरामद नकदी को जैन के कारोबार का टर्नओवर नहीं माना जा रहा है और अभी जैन पर टैक्स की देनदारी का भी निर्धारण नहीं किया गया है।

डीजीजीआई के मुताबिक जैन के ठिकानों से जो नकद बरामद की गई है उसे मामले से जुड़ी नकदी के रूप में आगे की जांच के लिए स्टेट बैंक में सुरक्षित रखा गया है। वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली डीजीजीआई के मुताबिक जैन के खिलाफ विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर प्रोफेशन तरीके से जांच जारी है और ऐसे में जैन से बरामद नकदी को उसके टर्नओवर का हिस्सा नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन

जैन पर टैक्स देनदारी भी जांच के बाद ही निर्धारित होगी और जैन की तरफ से टैक्स के नाम पर कोई राशि जमा नहीं की गई है। जीएसटी विभाग की तरफ से बताया गया कि जैन की तरफ से दी गई स्वैच्छिक जानकारी जांच का विषय है और जब्त नकदी के स्त्रोत की पुष्टि और जांच के दौरान पाए जाने वाले सबूत व अन्य चीजों के मूल्यांकन के बाद ही जैन की कंपनी या इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ टैक्स देनदारी का निर्धारण किया जा सकेगा।

डीजीजीआई के मुताबिक जैन की कंपनी ओडोकेम इंडस्ट्रीज से जुड़े तलाशी अभियान के दौरान 197.49 करोड़ रुपए नकद, 23 किलोग्राम सोना और कुछ अन्य बहुमूल्य सामान बरामद हुए। तलाशी के दौरान पाए गए सबूत व जैन के कबूलनामा के आधार पर जैन को गत 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।


Information is Life