Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण किया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और समर्पण का प्रतीक है। अनुशासन, समयपालन, ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को अपनाकर ही एक पुलिसकर्मी अपनी पहचान स्थापित करता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी आदर्श और मूल्य सिखाए जाते हैं, वही आगे चलकर पुलिसिंग की बुनियाद बनते हैं।

भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त श्री लाल ने प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, ड्रिल, शारीरिक अभ्यास, फायरिंग, कानून एवं पुलिसिंग से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं जैसे – परेड अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, हथियार संचालन, केस अध्ययन, कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने की रणनीति, संचार कौशल, अपराध अन्वेषण तकनीक तथा जनसंपर्क कौशल आदि का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए प्रशिक्षण के अनुभव, सुविधाओं एवं सुधार की आवश्यकताओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।
पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप सुव्यवस्थित, व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, साइबर अपराध की समझ, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, डिजिटल इन्वेस्टिगेशन और सॉफ्ट स्किल्स जैसे विषयों को भी शामिल किया जाए, ताकि प्रशिक्षु आरक्षी वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना प्रभावी रूप से कर सकें।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रशिक्षण केंद्र में स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्धता और फिजिकल फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रशिक्षकों से कहा गया कि वे आरक्षियों में टीमवर्क, परस्पर सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर बल दें, जिससे वे भविष्य में पुलिस बल के सक्षम एवं सशक्त सदस्य बन सकें। उन्होंने प्रशिक्षण वातावरण को और अधिक सकारात्मक, प्रेरक एवं व्यवहारिक बनाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान वाह्य एवं आंतरिक प्रशिक्षकगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Information is Life