Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

यूपी के बलिया में भरौली चेक पोस्ट पर एडीजी और डीआईजी ने संयुक्त रूप से छापा मारा. इस दौरान ट्रकों से अवैध रूप से वसूली करते दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही वसूली में लिप्त में 16 दलालों की भी गिरफ़्तारी हुई है. मामले की जानकारी शासन तक पँहुचते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस नीति के साथ डीजीपी प्रशांत कुमार को बड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद एसपी बलिया आईपीएस देवरंजन वर्मा और एएसपी बलिया का स्थानान्तरण, प्रतीक्षारत किए गए है वही संबंधित पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) और एसएचओ समेत पूरी कोरंटाडीह चौकी को सस्पेंड कर दिया गया है।सीओ, एसएचओ और चौकी इंचार्ज की संपत्ति की विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए गए है बताया गया कि शराब, पशु तस्करी, लाल बालू की तस्करी समेत लगातार मिल रही कई शिकायतों के आधार पर ये कार्रवाई हुई।

वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि नरही थाना प्रभारी को भी सस्पेंड किया गया है. एफआईआर भी दर्ज हुई है, जिसमें दलालों समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं. मौके से साढ़े 37 हजार रुपये और 14 बाइक बरामद हुई हैं. तथ्य सामने आए हैं कि ये लोग प्रति वाहन 500 रुपये ऐंठते थे और एक रात में करीब हजार वाहन गुजरते हैं. ट्रकों में बालू, गिट्टी, कोयला आदि जाता था. अधिकांश ट्रक बिहार साइड से आते थे.

वहीं, पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ रेंज का कहना है कि काफी समय हमारे पास सूचना आ रही थी कि ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही है. ऐसे में कल रात्रि एडीजी जोन वाराणसी एवं मेरे द्वारा रेकी के बाद सादी ड्रेस में नरही क्षेत्र में बिहार और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर भरौली तिराहे पर छापा मारा गया. जिसपर पता चला कि इस वसूली कांड में पुलिसकर्मी भी संलिप्त हैं।

मौके से दो पुलिसकर्मी अरेस्ट हुए, तीन पुलिसकर्मी भाग गए. 16 पुलिस के दलाल पकड़े गए. मामले में कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इससे साथ ही थानाध्यक्ष नरही को भी सस्पेंड किया गया है।

बलिया में हुई कार्रवाई-

एडीजी वाराणसी, डीआईजी आजमगढ़ ने की छापेमारी ,छापेमारी में मौके से कांस्टेबल हरदयाल सिंह गिरफ्तार ,हेड कांस्टेबल विष्णु यादव और कांस्टेबल दीपक मिश्रा फरार,छापेमारी के दौरान बलराम सिंह भागने में सफल रहे,प्राइवेट व्यक्तियों को दलाल बनाकर वसूली कर रही थी पुलिस,छापेमारी में कुल 16 दलाल किये गए गिरफ्तार हुए ,बक्सर से आने वाले ट्रकों से वसूली की जा रही थी,ट्रकों से प्रति ट्रक से 500 रुपए वसूले जा रहे थे,एक रात में ये गिरोह करीब 5 लाख की वसूली करता था,दलालों से 37360 रुपए,14 बाइक,25 मोबाइल बरामद

नरही थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी करंटाडीह पर केस दर्ज

थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों पर FIR

इस मामले की विवेचना एएसपी आजमगढ़ को दी गई है

दोषी पाए जाने पर थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल सस्पेंड

चौकी प्रभारी करंटाडीह राजेश प्रभाकर को सस्पेंड किया गया

करंटाडीह पुलिस चौकी के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड किये गए

इसके अलावा हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव सस्पेंड ,औरंगजेब खान, कांस्टेबल परविंद यादव, सतीश गुप्ता सस्पेंड,पंकज यादव, ज्ञानचंद, धर्मवीर पटेल सस्पेंड किये गये,थाना नरही के नाइट अफसर सब इंस्पेक्टर मंगला प्रसाद सस्पेंड,हेड कांस्टेबल विष्णु यादव, कांस्टेबल हरिदयाल सिंह सस्पेंड,दीपक मिश्रा, बलराम सिंह,उदयवीर, प्रशांत सिंह सस्पेंड,ड्राइवर ओमप्रकाश को भी सस्पेंड किया गया,नरही थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी करंटाडीह सस्पेंड ,सब इंस्पेक्टर, तीन हेड कांस्टेबल,10 कांस्टेबल सस्पेंड,मामले में एक ड्राइवर को भी सस्पेंड किया गया,वसूली में शामिल सिपाहियों के आवासों को सील किया।

इस पूरी घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश में हो रहा नया खेल, पहले होता था ‘चोर-पुलिस’ और भाजपा राज में हो रहा है ‘पुलिस-पुलिस’, ये है अपराध के ख़िलाफ़ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ का भंडाफोड़.


Information is Life