➡ वाराणसी- पीएम मोदी का संबोधन, पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंड़ी, भारत में तेज गति से विकास हो रहा- पीएम, इंफ्रास्ट्रक्चर से ही विकास संभव – पीएम मोदी, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत की शुरुआत- पीएम, ट्रेन निर्माण में भारत आत्मनिर्भर – पीएम मोदी, काशी में अच्छे अस्पताल, अच्छी सड़कें बनी- पीएम, विकसित भारत में मील का पत्थर वंदे भारत- पीएम, वाराणसी में अच्छे इलाज की सुविधा है- पीएम मोदी, ‘काशी के अस्पताल आसपास के राज्यों के लिए वरदान’, पहले इलाज के लिए खेत बेचे जाते थे – पीएम मोदी, अब आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज मिलता है- पीएम, विकसित काशी से विकसित भारत का मंत्र – पीएम, आज हर सेक्टर में रोजगार की भरमार है – पीएम, विदेशी लोग विकास देखकर चौंक गए हैं – पीएम, पिछले साल 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए – पीएम
➡ अयोध्या- ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे RSS प्रमुख, 2 दिन अयोध्या में रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, दोपहर 1:45 तक समाप्त होगा ध्वजारोहण समारोह
➡ अयोध्या- शादी सीजन की बहार, मैरिज लॉन, होटल फुल, लॉन होटल के किराए में दो गुना तक की उछाल, शादी के सीजन में जगह मिलना हुआ मुश्किल, सीजन में 6 दिसंबर तक है शुभ मुहूर्त, 11000 में मिल रहा फाइव स्टार होटल का कमरा
➡ बागपत- आज बड़ौत पहुंचेंगे यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केपी मलिक के छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे, भूपेंद्र चौधरी आज दोपहर 2:30 बजे बड़ौत पहुंचेंगे
➡ उन्नाव- संदिग्ध DAP बैग में भरने वाले गोदाम पर छापा, छापेमारी में लगभग 200 बोरी, खाद पकड़ी गई, गोदाम से नकली खाद की बिक्री की आशंका, ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से बोरी में पैकिंग की, कृषि विभाग ने लिए सैंपल, जांच के लिए भेजा, 2 पिकअप समेत 5 लोग हिरासत मे लिए गए, दही थाना क्षेत्र के दही पुरवा मार्ग पर हुई छापेमारी
➡ आगरा- नकली दवा बेचने की शिकायत पर ड्रग विभाग की रेड, अंशिका फार्मा, विभोर मेडिकल एजेंसी, हर्षित ट्रेडर्स पर छापा, छापेमारी कर ड्रग विभाग ने 6 घंटे तक की छानबीन, टोरंट फार्मा की दवा के नकली बेचने की थी शिकायत, मांसपेशियों की चोट में उपयोग की जाती है ये दवा, सहायक आयुक्त औषधि के निर्देशन पर हुई कार्रवाई, दवा का नहीं मिला स्टॉक, खरीद-बिक्री के दस्तावेज मिले, सप्लाई गोरखपुर तक जुड़ी, वहीं से खरीदी गई थी दवाएं, कंपनी की टीम ने ग्राहक बनकर कई दिन तक की थी रेकी, मिलान में दवा नकली पाई जाने पर दर्ज कराई शिकायत, थाना कोतवाली में संचालकों से पूछताछ, जांच जारी, थाना कोतवाली दवा बाजार का मामला
➡ औरैया- औरैया नेशनल हाईवे पर लगा जाम, कई किलोमीटर तक जाम लगा, लोग कई घंटे से फंसे जाम में, सदर कोतवाली के मंडी क्षेत्र का मामला
➡ कानपुर- बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर का एक और वीडियो वायरल, कार्यक्रम में अवैध राइफल से फायर कर रहा अमन वर्मा, युवक की पिटाई के बाद हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक को बेरहमी से पीटने मामले में तलाश कर रही पुलिस
➡ अमरोहा- व्यापारी अभय आर्य को धमकी मिलने का मामला, शोरूम में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी, दुकान से बाहर निकल, जान से मार दूंगा- आरोपी, पीड़ित ने आरोपी ऋषिराज पर मुकदमा दर्ज कराया, धमकी, गाली देना सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद, नगर कोतवाली क्षेत्र की मेन मार्केट का मामला
➡ आगरा- जमीन को लेकर मारपीट, पथराव मामला, मामले में पुलिस ने 4 लोगों को भेजा जेल, मारपीट, पथराव में 17 लोग हुए थे घायल, बाह में बटेश्वर सिकरवार डांडा का मामला
➡ अयोध्या- राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा, 25 नवंबर को होगा ध्वजारोहण समारोह, राम मंदिर के शिखर पर होगा ध्वजारोहण, 190 फीट ऊंचे शिखर पर पीएम करेंगे ध्वजारोहण, रामनगरी में 3:30 घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सभी मेहमानों को बांटा जाएगा रामलला का प्रसाद
➡ हमीरपुर- रोड किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौत की खबर सुन परिजनों में मचा कोहराम, कुरारा थाना क्षेत्र के खिरवा के पास का मामला
➡ चंदौली- सरकारी शराब की दुकान पर लूट की कोशिश, मारपीट, गाली-गलौज सीसीटीवी कैमरे में कैद, सेल्समैन को जबरन गाड़ी में ले जाने की कोशिश, धीना थाना क्षेत्र अवही पुलिस चौकी के पास का मामला
➡ सहारनपुर- 2 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों के कब्जे से 350 ग्राम स्मैक बरामद, बरामद स्मैक की कीमत करीब 70 लाख रुपये, दल्हेडी पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
➡ सहारनपुर- बेहट में सिंचाई विभाग की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 300 से ज्यादा मकानों पर लाल निशान लगाए गए, मकान खाली करने के लिए 3 दिन का समय दिया, विभाग ने मौखिक रूप से दिया तीन दिन का समय, इनमें पीएम आवास योजना वाले मकान भी शामिल, हम 40–50 साल से यहां रह रहे हैं- स्थानीय लोग, एक्सईएन ने कहा- फिलहाल कोई तोड़फोड़ नहीं होगी, बेहट कस्बे की इंदिरा कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल, निवासियों ने दिखाए गृहकर, आवास योजना के कागजात
➡ महोबा- पत्नी भांजे के साथ भागी, पति ने दी जान, तीन बेटियों को छोड़ प्रेमी भांजे के साथ भागी, सदमे में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, कुलपहाड़ कोतवाली के सुगिरा गांव का मामला
➡ कन्नौज- बैंक से घर जा रही महिला का बैग छीना, रुपये निकाल जा रही महिला का बैग छीना, दुकान पर सामान लेने के लिये रखा था झोला, झोले में थे बैंक से निकाले 25 हजार कैश- पीड़िता, छिबरामऊ कोतवाली के SBI के पास का मामला
➡ आगरा- चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका, बचे कार सवार तीन लोग, कूदकर बचाई जान, कार के अंदर रखे जरूरी कागजात भी खाक, नेशनल हाईवे पर आधे घंटे रही अफरा-तफरी, थाना ट्रांस यमुना शाहदरा फ्लाईओवर की घटना
➡ कौशांबी- औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण, कोडीनयुक्त PHENCYPIK-T सिरप की सघन जांच की, अनुराग मेडिकल, यूनाइटेड मेडिकल स्टोर पर एक्शन, दोनों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई, अनुराग मेडिकल स्टोर ने 10,648 बोतलें खरीदीं, विक्रय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया, केस भी दर्ज, कौशांबी में थाना कोखराज में एफआईआर दर्ज
➡ देहरादून- निनाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने की घोषणा, वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों को मिलेगी पेंशन, CM ने 6000 मासिक पेंशन देने की घोषणा की, राज्य के सैकड़ों लोक कलाकारों को मिलेगा लाभ
➡ देहरादून- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया निरीक्षण, FRI, रजत जयंती वर्ष समारोह की तैयारियां देखी, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट की विस्तृत समीक्षा, पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए निरीक्षण, समीक्षा के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
➡ कानपुर देहात- इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, अलग-अलग जगहों पर मिले नवजात शिशु, शिवली थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिली बच्ची, सिकंदरा क्षेत्र में मिट्टी से दबा मिला लड़का, राहगीरों ने सुनी मासूमों की रोने की आवाज, पुलिस ने कब्जे में लेकर कराया मेडिकल टेस्ट, हालत स्थिर, भेजा गया चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर, शिवली, सिकंदरा में दिल दहला देने वाली घटना
➡ गोरखपुर- गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त प्रेम को किया गिरफ्तार, देह व्यापार करने वाले गिरोह का सदस्य, चिलुआताल क्षेत्र से अभियुक्त की गिरफ्तारी…

Recent Comments