Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

भारतीय टीम के आलराउंडर स्टार सुरेश रैना रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा भी बन गए है। गुरुवार को उन्होंने पहले मैच के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है। जो उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि उन्होंने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने भारत के बाहर होने वाली लीग में खेलने की बात भी कही थी।
सुरेश रैना ने बताया कि वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भारतीय लीजेंड टीम का हिस्सा बन गए हैं। इसके लिइ उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। वह सीरीज में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। सीरीज के कन्वीनर अनस बकई ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश रैना से वर्ल्ड सीरीज में शामिल होने की बात काफी पहले से चल रही थी। बुधवार को उन्होंने हामी भरते हुए इंडिया लीजेंड्स की टीम में शामिल होने की बात मान ली है। रैना को वीरेंद्र सहवाग की जगह टीम में शामिल किया गया है।
सहवाग की दम पर पिछले साल इंडिया बनी थी चैंपियन
पिछले साल इंडिया लीजेंड्स वीरेंद्र सहवाग के दम पर चैंपियन बनी थी, लेकिन इस सीजन वह किसी कारणवश इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में टूर्नामेंट के फारमेट क देखते हुए टीम को एक विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत महसूस हो रही हौ। जिसे युवराज का साथ मध्यक्रम में सुरेश रैना ही पूरी कर सकते हैं। उनके टीम में शामिल होने के बाद अब भारतीय टीम के सीरीज जीतने के चांस और भी बढ़ गए हैं।

रैना के लिए खास है ग्रीन पार्क…
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए सुरेश रैना का खेलना विरोधी टीमों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि कि शुरुआती दो मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाने है। जो रैना का होम ग्राउंड होने के साथ-साथ उनके लिए बेहद लकी भी रहा है। रैना यहां आईपीएल के नौंवे सीजन में में के गुजरात लायंस की टीम की कप्तानी कर चुके हैं। यहां कोलकाता नाइराइर्स और मुंबई इंडियन के साथ हुए दोनों ही मुकाबले में उनकी टीम को जीत मिली थी। इसके साथ ही ग्रीन पार्क में इंगलैंड के विरुद्ध खेले गए एकलौत टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी रैना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 गेंदों में 34 रन बनाए थे।


Information is Life