कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

कानपुर- मकान को कब्जाने के लिए दबंग भतीजों ने चाचा पर हमला कर दिया बीच-बचाव करने आये चचेरे भाई को भी नहीं बख्शा उसे छत से फेककर जान से मारने की कोशिश की। दबंगो ने सगे चाचा के परिवार पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार किया। चाचा के परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्यवाही नही की गई, जिसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस को ट्वीट कर अपनी व्यथा बतायी जिसके बाद थाना पुलिस पीड़ित के घर तो पहुँची, लेकिन खानापूर्ति करके वापस लौट गई पीड़ित परिवार दबंगों के नंग नाच से सहमा हुआ है और न्याय की गुहार लगा रहा है। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप का माहौल है।

चमड़ा कारोबारी अहमद नादरी ने बताया कि उनके पिता अबरार हुसैन नादरी सीनियर सिटिजन है उनका पुश्तैनी मकान 95/62, तालाक महल, भैंसिया हाता, थाना बेकनगंज, कानपुर नगर में लगभग 300 वर्गगज का है जो कि तीन मंजिला का निर्माण है जिसमें ग्राउण्ड फ्लोर में पार्किंग एवम फर्स्ट फ्लोर में आधे हिस्से में उनका व दूसरे आधे हिस्से में चाचा ऐतिश्याम हुसैन अपने परिवार के साथ निवास करते है I उसके ऊपर सेकण्ड फ्लोर पर ताऊ अनवार हुसैन का परिवार निवास कर रहा है जिनका देहांत हो चुका है उनके बेटे खालिद नादरी व रिजवान नादरी दबंग व आपराधिक किस्म के हैं I अहमद के अनुसार पुश्तैनी मकान के ठीक पीछे मौजूद लगभग 150 वर्ग गज का मकान न. 95/63 को लगभग 20 वर्ष पूर्व उनके पिता अबरार ने खरीदा था मकान का रास्ता पिता द्वारा अपने पुश्तैनी मकान के अन्दर से खोल लिया गया था तथा अपने पुश्तैनी मकान के हिस्से एवम पिता द्वारा खरीदे गए मकान का इस्तेमाल 20 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है मकान में अलग से बिजली का मीटर भी पिता के नाम पर लगा हुआ है लेकिन इधर ताऊ अनवार हुसैन के बेटे खालिद नादरी व रिजवान नादरी की नियत पिता के द्वारा खरीदे गए मकान पर खराब हो गयी है और उन्होंने कुछ दिनों पहले मकान की छत पर अपने हिस्से से दरवाजा खोल लिया है और विरोध करने बोले कि जल्द ही दरवाजा हटा देंगे। बकौल अहमद शनिवार की सुबह खालिद और रिजवान मकान की छत पर भवन निर्माण सामग्री एकत्र करके जबरन अवैध निर्माण करने जा रहे थे जिस पर पिता अबरार और अहमद ने विरोध किया तो आरोप है की खालिद और रिजवान ने पिता अबरार पर जानलेवा हमला कर दिया और जब अहमद ने बीच-बचाव किया तो खालिद और रिजवान ने गाली -गलौज देते हुए बेरहमी से पीटते हुए हत्या के इरादे से छत से फेंक दिया लेकिन किसी तरह परिवार जान बचाई, जिसके बाद रिजवान और खालिद ने चापड़ और पिस्टल लेकर धमकाया। जिसके बाद पीड़ित द्वारा बेकनगंज थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की का परिवार दहशत में है।


Information is Life