कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर में पान मसाला एवं रोटोमैक कंपनी के प्रबंध निदेशक विक्रम कोठारी का नाम नामचीन कारोबारियों में शुमार था । पारिवारिक बंटवारे के बाद पान पराग से अलग होकर उन्होंने आयात निर्यात का कारोबार शुरू किया था ।

रोटोमैक ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रम कोठारी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। पान मसाला और रोटोमैक पेन लांच करके बड़े कारोबारियों में शुमार विक्रम कोठारी शहर के तिलक नगर स्थित आवास में थे। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु की बात कही जा रही है। घर में काम करने वाले नौकरों ने उनके निधन की सूचना सबसे पहले लखनऊ में पत्नी और बेटे को दी। इसके बाद शहर में रहने वाले रिश्तेदारों का घर पर आना शुरू हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

पान मसाला का कारोबार करने वाले विक्रम कोठारी ने रोटोमैक पेन लांच करके कंपनी की शुरुआत की थी। उनका नाम बड़े कारोबारियों में शुमार था। वह आयात निर्यात के कारोबार से भी जुड़े हुए थे और 1999 में पारिवारिक बंटवारे के बाद पान पराग से अलग हुए थे। वर्ष 1997 में प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्यातक के रूप के अवार्ड से नवाजा गया था। उन्होंने रोटोमैक कंपनी 1995 में शुरू की थी और अगले 10 वर्ष में कंपनी 100 करोड़ की हो गई थी। विक्रम कोठारी इसे 20000 करोड़ की कंपनी बनाना चाहते थे।

वह पत्नी साधना और बेटे राहुल कोठारी समेत परिवार के साथ कानपुर के तिलक नगर स्थित बंगले में रह रहे थे। मंगलवार को वह घर में अकेले थे और पत्नी व बेटा लखनऊ गए हुए थे। सुबह नौकरों ने उन्हें अचेत पाया और डॉक्टर को बुलवाया। इससे पहले उनका निधन हो गया, हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु होने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि बीते मार्च माह में ब्रेन हैमरेज होने पर भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कानपुर से एयर एंबुलेंस से उन्हें लखनऊ शिफ्ट किया गया था, जहां अपोलो अस्पताल में उन्हें आइसीयू में रखा गया था। उस समय भी वह घर में गिरकर अचेत हो गए थे।

पेन किंग के नाम से मशहूर थे विक्रम कोठारी

बैंकों के 3700 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में फंसे रोटोमैक ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी ने मंगलवार सुबह अपने तिलक नगर स्थित आवास संतुष्टि में उन्होंने आखिरी सांस ली। विक्रम कोठारी कई हजार करोड़ के बैंक फ्राड के आरोपी थे। दो साल जेल में रहने के बाद बीमार होने की वजह से जमानत पर बाहर थे। उनका बेटा राहुल कोठारी अभी भी जेल में है।
वि

विक्रम कोठारी 90 के दशक में पेन किंग के नाम से कारोबारी जगत में मशहूर थे। 38 देशों में रोटोमेक पेन का कारोबार उन्होंने फैलाया। उनके ब्रांड के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुपर स्टार सलमान खान और रवीना टंडन रोटोमैक के ब्रांड एम्बेस्डर थे। दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय पेन कंपनियों को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया।


Information is Life